{"_id":"574710554f1c1b2f2d691f96","slug":"railway-officials-are-invited-passengers","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रियों से रूबरू होंगे रेलवे अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रियों से रूबरू होंगे रेलवे अफसर
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Thu, 26 May 2016 08:34 PM IST
विज्ञापन
रेलवे सप्ताह भर कार्यक्रम चलाएगी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार ने गुरुवार को दो साल पूरे कर लिए। सरकार के दो साल के कार्यकाल की उपलब्धियों को बताने के लिए रेलवे सप्ताह भर कार्यक्रम चलाएगी। रेल हम सफर सप्ताह कार्यक्रम के तहत गुरुवार को स्टेशन पर स्वच्छता दिवस मनाया।
विज्ञापन
शुक्रवार को काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस की पैंट्री कार को चेक किया जाएगा। नरेंद्र मोदी सरकार के दो साल पूरे होने पर रेलवे ने रेल हमसफर सप्ताह शुरू किया है। सप्ताह भर रोजाना अधिकारी रेल यात्रियों से रूबरू होकर उनकी समस्याओं को सुनेंगे और सुझाव मांगेंगे।
विज्ञापन
साथ ही प्रयास किया जाएगा कि ट्रेनों को सही समय पर चलाया जाए। आरपीएफ के कमांडेंट एके बरनवाल ने बताया कि रेलवे के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सात दिनों रेल यात्रियों के लिए विभिन्न कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
स्टेशन अधीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि सात दिनों का कार्यक्रम आ गया है। गुरुवार को आरपीएफ के कमांडेंट एके बरनवाल की मौजूदगी में हापुड़ स्टेशन पर स्वच्छता दिवस मनाया गया।
स्टेशन पर साफ-सफाई के साथ ही यात्रियों को भी प्रेरित किया गया कि वह स्टेशन को साफ व स्वच्छ रखें। शुक्रवार को काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस के पैंट्री कार का निरीक्षण किया जाएगा और यात्रियों को मिलने वाले खान-पान के बारे में जानकारी ली जाएगी।