{"_id":"698b5c1dc73742057705d1c6","slug":"raid-on-handloom-firm-hapur-news-c-135-1-hpr1003-136948-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: पिलखुवा में जीएसटी की टीम ने हैंडलूम पर मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: पिलखुवा में जीएसटी की टीम ने हैंडलूम पर मारा छापा
Tue, 10 Feb 2026 09:56 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 10 Feb 2026 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। मंगलवार शाम पिलखुवा के बाजार बजाजा स्थित पंकज हैंडलूम में जीएसटी की विशेष अनुसंधान टीम एसआईबी ने छापा मारा। अधिकारियों ने दुकान के साथ ही गोदाम पर दस्तावेज के साथ स्टॉक की जांच की।
जीएसटी एसआईबी के संयुक्त आयुक्त अजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में उपायुक्त विमल कुमार दुबे, सहायक आयुक्त सुधीर वर्मा, सहायक आयुक्त विपिन शुक्ला, आलोक रॉय, सतीश तिवारी के साथ मंगलवार शाम पंकज हैंडलूम पर जांच करने पहुंचे। विभाग को फर्म संचालक द्वारा व्यापार के दौरान बिल न काटने की शिकायत मिली थी। अधिकारियों के पहुंचते ही आसपास के दुकानदारों में भी चर्चा का माहौल बन गया।
टीम ने सबसे पहले दुकान पर मौजूद बिक्री से जुड़े अभिलेखों की जांच शुरू की। इसके बाद फर्म से जुड़े गोदाम को भी जांच के दायरे में लिया गया। अधिकारियों ने खरीद-फरोख्त से संबंधित बिल, जीएसटी रिटर्न, स्टॉक रजिस्टर, कंप्यूटर डाटा और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज की बारीकी से पड़ताल की। इसके साथ ही मौके पर मौजूद माल का भौतिक सत्यापन भी किया गया, ताकि स्टॉक और रिकॉर्ड में गड़बड़ी का पता लगाया जा सके। विभागीय अधिकारी जांच पूरी होने के बाद ही किसी ठोस निष्कर्ष पर पहुंचने की बात कह रहे हैं। देर शाम तक जांच जारी रही।
विज्ञापन
उपायुक्त विमल कुमार दूबे का कहना है कि यदि जांच में जीएसटी चोरी या नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है तो संबंधित फर्म के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी, जिसमें टैक्स की वसूली के साथ जुर्माना भी लगाया जा सकता है।