{"_id":"64a1b97c469a8d18810e6185","slug":"radiant-will-return-in-council-schools-from-today-hapur-news-c-135-1-hpr1001-729-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: परिषदीय विद्यालयों में आज से लौटेगी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: परिषदीय विद्यालयों में आज से लौटेगी रौनक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हापुड़। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद सोमवार से जिलेभर के सभी परिषद विद्यालय खुल जाऐंगे। स्कूल खुलने के बाद पहना दिन स्वच्छता दिवस के रूप में मनाया जाएगा। शिक्षक और विद्यार्थी अभियान में शामिल होकर विद्यालय को निपुण बनाने की शपथ लेंगे। स्कूल खुलने को लेकर नौनिहालों में जहां उत्साह है वहीं, अभिभावकों ने भी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
परिषदीय विद्यालयों में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश चल रहा है। पहले 27 जून को स्कूल खोलने के आदेश मिले थे, लेकिन गर्मी के चलते स्कूलों की छुट्टी दो जुलाई तक बढ़ा दी गई। अब तीन जुलाई से जिले के सभी परिषदीय स्कूल खोले जाऐंगे। छुट्टी के दौरान स्कूल की साफ सफाई न होने के कारण पहले दिन स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।
विद्यालयों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी न होने के कारण शिक्षकों के सामने समस्या आती है। ग्राम प्रधान से सफाई कर्मचारी नहीं मिल पाने पर विद्यालय के बच्चों से सफाई में सहयोग लेने पर शिक्षकों पर कार्रवाई का डर बना रहता है। इसके स्कूल खुलने के पहले दिन स्वच्छता दिवस के रूप में मनाए जाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
इस अभियान में शिक्षक, शिक्षामित्र, रसोइयां और विद्यार्थी मिलकर सफाई कार्य करेंगे। कक्षाओं की सफाई के साथ विद्यालय परिसर की भी सफाई की जाएगी। इसके बाद अभियान में शामिल सभी को निपुण विद्यालय की भी शपथ दिलाई जाएगी, जिससे विद्यालय को निपुण बनाया जा सके।
बीएसए अर्चना गुप्ता का कहना है कि स्कूल खुलने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके लिए शिक्षकों को भी निर्देशित कर दिया गया है।