{"_id":"678fc92f9d385265c708468d","slug":"property-dealer-missing-hapur-news-c-135-1-hpr1001-119476-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: तीन दिन से प्राॅपर्टी डीलर लापता, धौलाना के जंगल मिली बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: तीन दिन से प्राॅपर्टी डीलर लापता, धौलाना के जंगल मिली बाइक
Tue, 21 Jan 2025 09:49 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 21 Jan 2025 09:49 PM IST
विज्ञापन
धौलाना। तीन दिन पूर्व कपूरपुर थाना क्षेत्र के गांव पारपा निवासी प्राॅपर्टी डीलर बलबीर सिंह पिछले तीन दिन से लापता हैं। उनकी बाइक और चादर मंगलवार को धौलाना थाना क्षेत्र के गांव ककराना के जंगल में मिली है। प्राॅपर्टी डीलर का सुराग नहीं लगने पर परिजनों ने कपूरपुर थाना में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव पारपा निवासी आशीष ने बताया कि तीन दिन पूर्व उनके पिता बलवीर सिंह गांव से बाइक पर सवार होकर गुलावठी जाने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वह वापस नहीं लौटे तो चिंता हुई। जानकारी करने पर कुछ पता नहीं चल सका तो कपूरपुर थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई।
सीओ अनीता सिंह ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि लापता बलवीर सिंह को अंतिम बार गुलावठी में देखा गया। एक दिन पूर्व धौलाना थाना क्षेत्र के गांव ककराना गांव के पास उनकी बाइक मिली है। बलवीर सिंह की खोजबीन में टीम गठित की गई है। जल्द ही उनका पता लगा लिया जाएगा।