फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   proof of 13 patient found

Hapur News: 13 मरीजों को दवा देने के प्रमाण मिले, अस्पताल में रिकॉर्ड नहीं

Tue, 13 Jun 2023 10:08 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 13 Jun 2023 10:08 PM IST
विज्ञापन
proof of 13 patient found
फॉलोअप---
विज्ञापन


हापुड़। भीमनगर की अरबन पीएचसी में गर्भपात के मामले में जांच कमेटी ने 15 महिलाओं के बयान दर्ज कराए हैं। टीम के अनुसार 13 गर्भपात कराने वाली महिलाओं ने कबूला है कि उन्होंने गर्भपात अस्पताल में नहीं कराया, लेकिन दवा यहीं से दी गई। दस महिलाओं से जुड़े दस्तावेज फिलहाल नहीं मिले, बुधवार को इन महिलाओं के भी बयान दर्ज होंगे।
सरकारी दवाओं का प्रयोग कर गलत तरीके से गर्भपात के मामले में जांच अंतिम चरण में पहुंच गई है। आशाओं के बयान पहले ही दर्ज कराए जा चुके हैं। रिकॉर्ड में 25 महिलाओं के गर्भपात से जुड़ा मामला संदिग्ध बताया गया था। जिसकी जांच चल रही है।
विज्ञापन


इन 25 महिलाओं में 15 का रिकॉर्ड मिला है, जिन्हें बुधवार को सीएमओ कार्यालय बुलाया गया। जांच टीम ने दावा किया है कि 13 महिलाओं ने स्पष्ट कहा है कि उन्होंने सरकारी अस्पताल में गर्भपात नहीं कराया। उन्हें यहां से सिर्फ दवा दी गई, ओपीडी रजिस्टर में भी इन महिलाओं का कोई रिकॉर्ड नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच टीम ने बताया कि दस अन्य महिलाओं के ओपीडी का रिकॉर्ड खंगाला गया है, बृहस्पतिवार को इन महिलाओं को भी सीएमओ कार्यालय बुलाकर बयान लिए जाएंगे। जिसके बाद पूरे प्रकरण की रिपोर्ट सोमवार को डीएम और एडी को सौंपी जाएगी।

--

-यह है मामला-

सीएमओ कार्यालय में मासिक गर्भपात की रिपोर्ट भेजी गई थी। इसमें 25 मामले संदिग्ध मिले थे, सीएमओ कार्यालय से भीमनगर की अरबन पीएचसी की पूर्व प्रभारी डॉ.खुशबू पर आरोप लगा कि उन्होंने अस्पताल के संसाधनों का गलत फायदा उठाकर बाहर गर्भपात कराएं हैं। इस मामले की जांच चल रही है, जबकि एक महीने पहले डॉ.खुशबू त्याग पत्र दे चुकी थी, जिसे पांच जून को स्वीकार भी कर लिया गया। डॉ.खुशबू ने भी डीएम कार्यालय में पत्र देकर जांच टीम पर आरोप लगाए हैं कि उनका पक्ष सुने बिना ही गलत रिपोर्ट तैयार की जा रही है।




रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

गर्भपात के मामले में जांच चल रही है, संभवत सोमवार को इसकी फाइनल रिपोर्ट प्रेषित कर दी जाएगी। इस मामले में जिसकी भी लापरवाही सामने आएगी, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। - डॉ.सुनील त्यागी, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed