फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Prices of vegetables are doubling as soon as they come out of the market

Hapur News: मंडी से निकलते ही दोगुने हो जा रहे सब्जियों के दाम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Prices of vegetables are doubling as soon as they come out of the market
गढ़ मंडी में सब्जी बेचता दुकानदार। 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। बाजार में लोगों को महंगी मिलने वाली सब्जियों का मूल्य किसानों को बेहद कम मिल पा रहा है। मंडी से बाहर निकलते ही सब्जियों के दाम दोगुने हो जाते हैं।


नगर की सब्जी एवं फल मंडी में सब्जियों के दामों में करीब दोगुने का अंतर है। मंडी के थोक बाजार में जहां टमाटर 10-12 रुपये किलो बिक रहा है, वहीं, प्याज 20 तो आलू महज 15 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। इस पर आढ़त खर्च और पल्लेदारी का खर्च और देना पड़ता है। बीते दिनों लोगों को सब्जी खरीदने में आमजन की जेब ढीली हो रही थी। सब्जियां महंगी होने की चर्चा घर की रसोई से लेकर बाजार तक अक्सर हो रही थी। फुटकर बाजार और गलियों में अब भी सब्जियां महंगी बिक रहीं हैं। इसकी पड़ताल करने के लिए टीम नवीन सब्जी एवं फल मंडी पहुंची, तो सब्जियों की महंगाई की हकीकत का पता चला। सब्जियों की थोक और फुटकर कीमतों के बीच काफी अंतर नजर आया।
विज्ञापन


सब्जी- थोक के रेट - फुटकर के रेट

आलू- 15 रुपये किलो - 25 रुपये किलो

टमाटर- 6 रुपये किलो - 15 रुपये किलो

प्याज-20 रुपये किलो - 30 रुपये किलो

फूल गोभी- 15 रुपये किलो - 25 रुपये किलो

हरी मिर्च- 20 रुपये किलो - 35 रुपये किलो

शिमला मिर्च- 10 रुपये किलो- 20 रुपये किलो

घीया- 2 रुपये किलो - 8 रुपये किलो

बैंगन- 8 रुपये किलो - 15 रुपये किलो

अदरक- 150 रुपये किलो- 200 रुपये किलो

खीरा- 10 रुपये किलो- 15 रुपये किलो

लहसुन- 100 रुपये किलो- 150 रुपये किलो

करेला- 20 रुपये किलो- 30 रुपये किलो

भिंडी- 20 रुपये किलो- 40 रुपये किलो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed