{"_id":"664a37855937e9be0a0a7501","slug":"power-failure-for-10-hours-hapur-news-c-138-1-pkw1001-102964-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: 10 घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: 10 घंटे गुल रही बिजली
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पिलखुवा। रामपुर मोहल्ला स्थित 400 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंकने से 10 घंटे बिजली गुल रही। 300 से अधिक उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ी। दोपहर बाद 2 बजे विद्युत आपूर्ति सुचारू होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
रामपुरा मोहल्ला में 400 केवीए का बिजली ट्रांसफार्मर रखा है, जिस पर 300 से अधिक उपभोक्ता है। यह ट्रांसफार्मर पबला बिजली घर के अंतर्गत आता है। रविवार की सुबह 4 बजे भीषण गर्मी में गम और ओवर लोड होने के कारण ट्रांसफार्मर फुंक गया। जिस कारण रामपुर और मंडी मोहल्ला में 300 से अधिक उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। नौकरी पेशा वाले लोगों की दिनचर्या बिगड़ गई। महिलाएं समय से घरेलू काम समाप्त नहीं कर सकीं। गर्मी के कारण महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को दिक्कत झेलनी पड़ी। विद्युत कर्मियों ने दोपहर बाद 2 बजे नया ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति बहाल की।
एसडीओ पिलखुवा भूपेंद्र कुमार का कहना है कि गर्मी और ओवरलोड के कारण ट्रांसफार्मर फुक गया था। नया ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति सुचारू कर दी गई है।