फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   power cut of eight hours

Hapur News: बारिश से देहात के आठ बिजलीघर ठप, पांच घंटे गुल रही 112 गांवों की बिजली

Wed, 26 Jul 2023 10:32 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 26 Jul 2023 10:32 PM IST
विज्ञापन
power cut of eight hours
हापुड़। झमाझम बारिश और तेज हवाओ्ं के कारण बुधवार सुबह आठ बिजलीघर बंद होने से 112 से अधिक गांवों की सप्लाई गुल हो गई। शहर में भी इंसुलेटर फुंकने से सप्लाई प्रभावित रही। 38 से अधिक स्थानों पर लाइन में फाल्ट हुए। लोगों को जरूरी कार्य निपटाने में परेशानी हुई, वहीं, अलग अलग स्थानों पर चार ट्रांसफार्मर फुंके है।
विज्ञापन


बुधवार सुबह करीब छह बजे बारिश और तेज हवा चलने लगी। इससे लाइन में जगह जगह ट्रिपिंग शुरू हो गई। मोदीनगर रोड स्थित 132केवी बिजलीघर के लिए आ रही लाइन में ट्याला के पास फाल्ट हो गया। इस बिजलीघर से जुड़े चार बिजलीघर ठप हो गए। इसके अलावा 38 से अधिक स्थानों पर इंसुलेटर फुंक गए। हापुड़ डिवीजन क्षेत्र के विभिन्न बिजलीघरों से जुड़ी लाइन पर 60 फाल्ट हुए। जिसके चलते बिजली व्यवस्था को सुचारू कराना मुश्किल हुआ। छह घंटे तक बरसात होती रही, ऐसे में पांच घंटे तक देहात अंचल के आठ बिजलीघर बंद रहे। एक-एक कर बिजलीघरों को चालू किया जा सका। हालांकि बरसात के बाद वोल्टेज की स्थिति सुधर गई, बिजलीघरों को 11 हजार वोल्टेज मिल, जिस कारण लो वोल्टेज की समस्या नहीं रही।
विज्ञापन


इन बिजलीघरों की आपूर्ति रही प्रभावित

देहात अंचल के मोदीनगर रोड, जसरूपनगर, धीरखेड़ा, कैली, अतराड़ा, पटना मुरादपुर, लालपुर बिजलीघर की सप्लाई प्रभावित रही। शहरी क्षेत्र के दिल्ली रोड और अतरपुरा बिजलीघर भी प्रभावित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन गांवों में आपूर्ति हुई प्रभावित-

मलकपुर, श्यामपुर, ततारपुर, सीतादेई, घुंघराला, जसरूपनगर, बाबूगढ़, बछलौता, उपैड़ा, छपकौली, लुखराड़ा, सरावा, चमरी, हाफिजपुर, हरसिंहपुर, भटियाना, मोरपुर, रामपुर, चितौली, अकड़ोली, सादिकपुर, नवादा, उबारपुर, घुंघराला, सलाई, कांकर, कुराना, मोड़ी, मीरपुर, महमदपुरर, हुमांयुपुर, सांवई, दोयमी, धनौरा, वझीलपुर, खडखड़़ी, पूठा हुसेनपुर, सबली, कांवी, रामपुर, चितौली, सादिकपुर, अकड़ौली, बड़ोदा सिहानी, बदनौली, दस्तोई, असौड़ा, धीरखेड़ा, कैली, पांची, कूड़ी, कबट्टा, दादरी, नया गांव, खासपुर आदि गांवों की सप्लाई रातभर बंद रही।


--

कोट -

बारिश और तेज हवा के कारण फाल्ट से सप्लाई प्रभावित हुई थी। फाल्ट ठीक कर, सप्लाई चालू करा दी गई है। समस्त बिजलीघर चालू हैं।--यूके सिंह, अधीक्षण अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed