फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   power corporation linemen

Hapur News: बिना एस्टीमेट बिजली का खंभा और लाइन शिफ्ट करने पर लाइनमैन को हटाया

Sat, 19 Aug 2023 10:09 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 19 Aug 2023 10:09 PM IST
विज्ञापन
power corporation linemen
हापुड़/पिलखुवा। खेड़ा बिजलीघर के अवर अभियंता और लाइनमैन ने मोहल्ला रजनी विहार में बिना एस्टीमेट बिजली का खंभा बदलकर एलटी लाइन शिफ्ट कर दी। मामले का खुलासा होने पर लाइनमैन को हटा दिया गया है, जबकि अवर अभियंता को नोटिस देकर जवाब तलब किया है। पूर्व सभासद ने इस मामले में शिकायत की थी।
विज्ञापन


बिजली का खंभा हो या लाइन शिफ्टिंग के लिए एस्टीमेट बनाने का प्रावधान है। लेकिन ऊर्जा निगम के कर्मचारी इस नियम को दरकिनार कर अपनी मर्जी से ही लाभ कमाने के लिए अवैध शिफ्टिंग करते हैं। ऐसा ही मामला मोहल्ला रजनी विहार में सामने आया है। बिजलीघर पर तैनात कर्मियों ने यहांं एक बिजली के खंभे को हटाकर दूसरी जगह नाली में लगाकर लाइन शिफ्ट कर दी। मामले की अधिकारियों को भनक तक नहीं लगी। पालिका के पूर्व सभासद विकास तोमर ने जब खंभा लगने से पानी निकासी में बाधा उत्पन्न होने की शिकायत की, तब अवैध शिफ्टिंग का पता चल सका। एसडीओ प्रदीप कुमार का कहना है कि बिजली के खंभे को शिफ्ट करने का कोई एस्टीमेट नहीं बनाया गया है, मामले में लाइनमैन को बिजलीघर से हटा दिया गया है, जेई को नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया है। मामले की जांच की जा रही है, दोषी कर्मियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन




पहले भी की गई थी लाइन शिफ्ट

करीब दो माह पहले धौलाना के जेई और एसडीओ ने सांठगांठ कर फैक्टरी के ऊपर से जा रही करीब 200 मीटर की लाइन को बिना एस्टीमेट शिफ्ट कर दिया था। इसके अलावा सपनावत में निर्माणाधीन फैक्टरी को नियम विरुद्ध पांच किलोवाट का स्थाई बिजली कनेक्शन दे दिया था। दोनों ही मामलों में कार्रवाई के लिए तत्कालीन अधिशासी अभियंता भूपेंद्र सिंह ने रिपोर्ट बनाकर एमडी और मुख्य अभियंता को भेजी थी। लेकिन किसी के खिलाफ अभी तक कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कोट -

पोल और लाइन शिफ्टिंग का मामला संज्ञान में आ गया है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। नियमों की अवहेलना करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा।--यूके सिंह, अधीक्षण अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed