फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   power corporation cut connection

Hapur News: 70 हजार बकायेदारों के कटेंगे कनेक्शन

Tue, 12 Mar 2024 09:58 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 12 Mar 2024 09:58 AM IST
विज्ञापन
power corporation cut connection
हापुड़। जिले में पांच हजार से अधिक बकायेदारी वाले 70 हजार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जाएंगे। गांवों में कैंप के दौरान धार्मिक स्थलों से निगम के अधिकारी एलान करा रहे हैं। चोरी के प्रकरणों में जुर्माना नहीं देने वालों की आरसी जारी की जा रही हैं। उपभोक्ताओं को पहले फोन पर भी चेतावनी दी जा रही है।
विज्ञापन

तीनों डिवीजन में 2.90 लाख बिजली उपभोक्ता हैं, इसमें करीब 70 हजार घरेलू उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन पर पांच हजार से अधिक की बकायेदारी है। 10 हजार से अधिक के बकायेदारों की संख्या भी 12 हजार के पार है। ऐसे में निगम के अधिकारी राजस्व वसूली को लेकर अब सख्ती बरतने लगे हैं।
विज्ञापन


बिजलीघरों से जुड़े शहर, गांवों में हर रोज कैंप लगाने के आदेश हैं। इसी क्रम में कैंप वाले दिन निगम के अधिकारी धार्मिक स्थलों से ऐलान करा रहे हैं, जिसमें पांच हजार से अधिक बकायेदारी पर कनेक्शन काट देने की चेतावनी दी जा रही है। हालांकि कैंप में राजस्व आ जरूर रहा है, लेकिन उस हिसाब से वसूली नहीं हो रही जितने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन




नलकूप उपभोक्ताओं से पुरानी बकायेदारी लेना चुनौती

जिले के हजारों नलकूप उपभोक्ताओं के लेजर बिगड़ हुए हैं, क्योंकि उनसे बिल वसूलकर अधिकारियों ने करोड़ों का घोटाला किया था। अब सरकार ने 31 मार्च 2023 से बाद का बिल माफ कर दिया है। लेकिन मीटर की अनिवार्यता रखी है। इसका किसानों में विरोध है, जिस कारण पुराना बिल भी नहीं दे रहे हैं।



नेवर पेड वाले उपभोक्ता नहीं जमा करा रहे बिल

जिले के तीनों डिवीजन में नेवर पेड वाले उपभोक्ताओं की संख्या आठ हजार के पार है। इन उपभोक्ताओं ने कनेक्शन होने के बाद से एक बार भी बिल जमा नहीं कराया है। इन उपभोक्ताओं से अधिकारी लगातार संपर्क कर रहे हैं, लेकिन बिल जमा नहीं हो रहा।



सात हजार से ज्यादा की आरसी जारी

बिजली चोरी के मामले में जुर्माना जमा नहीं करने वाले करीब सात हजार उपभोक्ताओं की आरसी जारी हो चुकी है। फिर भी पैसा जमा नहीं कर रहे, ओटीएस के दौरान भी ऐसे उपभोक्ताओं ने रूचि नहीं दिखायी थी।


उपभोक्ता जमा कराएं बिल
जिन उपभोक्ताओं पर पांच हजार से अधिक की बकायेदारी है, ऐसे उपभोक्ता बिल जमा करा दें। उनके कनेक्शन काटने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। - आदित्य भूषण भारती, अधिशासी अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed