Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Pollution washed away by wind and light rain; people get relief

Hapur News: हवा और बूंदाबांदी से धुला प्रदूषण, लोगों को मिली राहत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Pollution washed away by wind and light rain; people get relief
हापुड़। पिछले कई दिनों से प्रदूषण की मार झेल रहे जिले के लोगों को रविवार को कुछ राहत मिली। शनिवार रात हुई बूंदाबांदी और तेज हवा ने वातावरण में फैले प्रदूषण को काफी हद तक कम कर दिया। इसका असर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) पर भी देखने को मिला। पिछले कुछ दिनों से 300 के आसपास बना हुआ एक्यूआई रविवार को गिरकर औसतन 145 पर पहुंच गया। इससे लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

दरअसल, पिछले कई दिनों से जिले की हवा की गुणवत्ता बेहद खराब बनी हुई थी। लगातार बढ़ते प्रदूषण के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी, आंखों में जलन और गले में खराश जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। सुबह और शाम के समय वातावरण में धुंध और धूल के कण भी महसूस किए जा रहे थे। प्रदूषण का स्तर अधिक होने से बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों को विशेष सावधानी बरतनी पड़ रही थी।
विज्ञापन

शनिवार रात मौसम में बदलाव हुआ। हालांकि मामूली बूंदाबांदी मामूली रही लेकिन इसके साथ हवा की रफ्तार बढ़ने से वातावरण में मौजूद धूल और प्रदूषण के कण नीचे बैठ गए। बारिश की बूंदों ने भी हवा में मौजूद धूल के कणों को साफ करने में मदद की। इसके चलते रविवार को वायु गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया। एक्यूआई 300 के आसपास से घटकर 145 पर पहुंचना लोगों के लिए बड़ी राहत रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डाॅ. अशोक कुमार ने बताया कि मौसम में यह मामूली बदलाव था। आने वाले दिनों में बारिश की संभावना न के बराबर है और हवा की रफ्तार भी धीमी रहेगी। ऐसे में धुंध के साथ प्रदूषण के और बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed