Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Hapur: Fierce Firing Over Land Dispute in Shankartila, Six Injured; 19-Year-Old Youth Missing

खादर की जमीन पर खूनी संघर्ष: शंकराटीला में आधी रात गोलियों की तड़तड़ाहट, पुलिस पहुंची, फिर भी होती रही फायरिंग

Sun, 15 Nov 2026 10:11 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, बहादुरगढ़(गढ़मुक्तेश्वर)/हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, बहादुरगढ़(गढ़मुक्तेश्वर)/हापुड़ Published by: Sharukh Khan Updated Sun, 15 Nov 2026 10:11 AM IST
सार

हापुड़ के बहादुरगढ़ थाना इलाके के गांव शंकराटीला में गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा गांव गूंज उठा। खादर की जमीन को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। बताया जा रहा है कि खेत जोत रहे ग्रामीणों पर गंगा पार से आए दबंगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जमकर हुई फायरिंग में लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन
Hapur: Fierce Firing Over Land Dispute in Shankartila, Six Injured; 19-Year-Old Youth Missing
Hapur Firing - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हापुड़ और अमरोहा जनपद की सीमा से सटे खादर क्षेत्र में जमीन की सीमाओं को लेकर चला आ रहा विवाद एक बार फिर हिंसक संघर्ष में बदल गया। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव शंकराटीला में देर रात करीब एक बजे दो पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है कि गंगा पार अमरोहा की ओर से आए लोगों ने खेतों में काम कर रहे किसानों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। 
विज्ञापन


गोलियों की आवाज से पूरा इलाका गूंज उठा और खेतों में भगदड़ मच गई। घटना में करीब आधा दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना है। सभी को उपचार के लिए गढ़ सीएचसी में भर्ती कराया गया है। वहीं, गांव निवासी 19 वर्षीय युवक सौरभ के लापता होने से मामला और गंभीर हो गया है। 
विज्ञापन


गांव शंकराटीला के किसान खादर क्षेत्र में अपने खेतों की जुताई कर रहे थे। इसी दौरान गंगा पार अमरोहा जनपद के हसनपुर थाना क्षेत्र के गांव पिपलौती खुर्द की ओर से आए लोगों के साथ जमीन को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
Trending Videos

आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने किसानों को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं। अचानक हुई फायरिंग से किसानों में दहशत फैल गई। जान बचाने के लिए लोग खेतों में इधर-उधर भागने लगे। घटना में कई किसानों के घायल होने की बात सामने आई है। 

 

पुलिस के पहुंचने के बाद भी फायरिंग का आरोप
घटना की सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी के दौरान भी करीब पांच मिनट तक गोलियां चलती रहीं। सूचना मिलने पर बहादुरगढ़ थाना प्रभारी इंद्रकांत यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी जुटाई। घटनास्थल पर खेतों में कारतूस के खाली खोखे भी पड़े मिले।

 

ट्रैक्टर-ट्रॉली गंगा में धकेलने का आरोप

पीड़ित किसानों का आरोप है कि हमलावर ट्रैक्टर-ट्रॉली पर कब्जा करने की नीयत से पहुंचे थे। संघर्ष के दौरान उनके ट्रैक्टरों को गंगा नदी में धकेल दिया गया। किसानों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 

19 वर्षीय सौरभ लापता, जंगल से ले जाने का आरोप

संघर्ष के दौरान शंकराटीला निवासी पप्पन का 19 वर्षीय बेटा सौरभ भी लापता हो गया। परिजनों का आरोप है कि उसे खेतों से अपने साथ ले जाया गया है। देर रात की घटना के बाद से युवक का कोई पता नहीं चलने पर परिवार के लोग परेशान हैं। परिजनों ने पुलिस से युवक की तलाश कर सकुशल बरामदगी की मांग की है।

 

ये बताए जा रहे घायल

घायल होने वालों में लाल सिंह पुत्र गोविंदा, विकास पुत्र महिपाल, विकास पुत्र सीताराम, सुरेश पुत्र विजयपाल, राजू पुत्र नेपाल और मनीष पुत्र ब्रजपाल निवासी गांव शंकराटीला बताए जा रहे हैं। फायरिंग करने का आरोप अमरोहा जनपद के गांव पिपलौती खुर्द के लोगों पर लगाया गया है।

 

पहले भी सीमा और खादर की जमीन को लेकर हो चुके हैं विवाद

हापुड़ और अमरोहा जनपद की सीमा से सटे शंकराटीला के खादर क्षेत्र में गंगा के बदलते बहाव के कारण जमीन की सीमाओं को लेकर पहले भी कई बार विवाद सामने आ चुके हैं। नदी का रुख बदलने से खेतों की वास्तविक सीमाओं और जमीन पर अधिकार को लेकर दोनों ओर के किसानों के बीच तनाव की स्थिति बनती रही है। इस बार विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। देर रात हुई फायरिंग के बाद से ग्रामीणों में दहशत है। 

 

बोले अधिकारी

सीमा विवाद को लेकर आपस में झगड़ा हुआ है, फायरिंग की घटना भी सामने आ रही है। गंभीरता से जांच कराई जा रही है, आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर का कड़ी कार्रवाई की जाएगी। घायलों का उपचार कराया जा रहा है।-राहुल यादव, सीओ
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed