{"_id":"654fa7f2e9433909590ffda6","slug":"policemen-died-in-an-accident-hapur-news-c-306-1-gha1001-2619-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: तेज रफ्तार कार की टक्कर सेे सेवानिवृत्त दरोगा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: तेज रफ्तार कार की टक्कर सेे सेवानिवृत्त दरोगा की मौत
Sat, 11 Nov 2023 09:42 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 11 Nov 2023 09:42 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। मेला रोड पर तेज रफ्तार कार की टक्कर लगने से बाइक सवार रिटायर्ड दरोगा की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरु की।
नगर के सेगेवाला मोहल्ला निवासी सुंदरदास विमल शनिवार की शाम को बाइक पर सवार होकर अपने खेतों पर जा रहे थे। जैसे ही वह मेला रोड पर गंगा द्वार के पास निर्माणधीन सड़क के निकट पहुंचे तो सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक चला रहे सुंदरदास विमल की मौके पर ही मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और कार्रवाई शुरु की। मृतक के बेटे अमित कुमार ने बताया कि पिता सुंदरदास विमल उप्र पुलिस से दरोगा पद से सेवानिवृत्त थे। त्योहार के दिन सड़क हादसे में हुई दर्दनाक मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। हादसे के दौरान तेज रफ्तार कार में सवार युवक वहां से भागने का प्रयास कर रहे थे, जिसमें एक को पुलिस ने पकड़ लिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं एक को हिरासत में लिया हुआ है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।