फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   police send jail to father

Hapur News: परमेंद्र की गैर इरादतन हत्या के आरोप में पिता को भेजा जेल

Thu, 29 Feb 2024 11:07 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 29 Feb 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
police send jail to father
पिलखुवा। कोतवाली पुलिस ने गालंद निवासी वीरपाल को पुत्र परमेंद्र उर्फ पप्पू की गैर इरादतन हत्या के आरोप में जेल भेजा है। बुधवार को परमेंद्र की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी।
विज्ञापन


एसएचओ अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि परमेंद्र उर्फ पप्पू शराब पीने का आदी था। शराब पीकर वह परिवार के सदस्यों के साथ अभद्रता एवं मारपीट करता था। रोजाना शराब पीने के लिए पिता वीरपाल से रुपये मांगता था। उन्होंने बताया कि बुधवार को भी परमेंद्र ने नशे की हालत में शराब पीने के लिए पिता वीरपाल से रुपये मांगे। इन्कार करने पर परमेंद्र ने पिता पर हमला कर दिया। वीरपाल ने पास में रखा फावड़ा उसके सिर पर मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके से फावड़ा भी बरामद किया है। एसएचओ ने बताया कि पूछताछ में मृतक के पिता वीरपाल ने गैर इरादतन हत्या का आरोप स्वीकार किया है। पुलिस ने वीरपाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed