{"_id":"65904d2687e69a70700ece86","slug":"police-send-jail-hapur-news-c-135-1-hpr1001-6328-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: नए साल पर मचाया हुड़दंग तो हवालात में कटेगी रात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: नए साल पर मचाया हुड़दंग तो हवालात में कटेगी रात
Sat, 30 Dec 2023 10:32 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 30 Dec 2023 10:32 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। नए साल के जश्न के दौरान शराब पीकर उत्पात मचाया या तेज गति से वाहन चलाया तो रात हवालात में कटेगी। पुलिस ने जश्न को शांतिपूर्वक मनाने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। स्थानीय पुलिस बल के साथ पुलिस की 13 अतिरिक्त टीमें सड़क पर गश्त करेंगी। पांच क्यूआरटी टीमें किसी भी विपरीत परिस्थिति के लिए तैयार रहेंगी।
नए साल 2024 के जश्न की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। खासकर युवाओं ने अपने अपने हिसाब से जश्न की तैयारियां पूरी कर रखी हैं। युवा और बच्चों में नए साल के आगमन का विशेष उत्साह देखा जा रहा है। होटल और रेस्तरां आदि सजकर तैयार हैं। बहुत से युवाओं ने अपने आवास की छत और दूसरे स्थानों पर जश्न मनाने की तैयारी की है। एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि नए साल का जश्न शांति पूर्वक मनाने में किसी प्रकार की पाबंदी नहीं है। लेकिन इस दौरान हुड़दंग, शराब पीकर सड़कों पर वाहन चलाना, स्टंट करना पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। पूरे जिले में चेकिंग के लिए बैरियर लगाए गए हैं। इसके तहत शहर में सात स्थानों पर चेकिंग रहेगी। इनमें मेरठ तिराहा, एसएसवी चौकी, तहसील चौपला, अतरपुरा चौपला, फ्रीगंज रोड तिराहा, पक्का बाग चौराहा, कचहरी शामिल हैं। तीन टीम शराब पीने वालों की जांच करेंगी। दो कैदी वाहन पुलिस की टीमों के साथ चलेंगे और नियम तोड़ने वालों को हिरासत में लिया जाएगा। रेस्तरां, होटल और क्लबों का औचक निरीक्षण किया जाएगा। ऐसे स्थानों पर शराब पार्टियां पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगी। नए साल के जश्न को लेकर होटल व रेस्तरां संचालकों ने भी तैयारी कर ली है। इन्हें आकर्षक रूप से सजाया जा रहा है। संगीत व नृत्य कार्यक्रमों की भी सुविधा रहेगी।