फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   police kurk 40 crore

Hapur News: ठगी के आरोपियों की अब तक कुर्क हुई 40 करोड़ की संपत्ति

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Aug 2023 10:23 PM IST
विज्ञापन
police kurk 40 crore
गढ़मुक्तेश्वर। पुुलिस प्रशासन ने निफ्टेक ग्लोबल कंपनी के संचालक के साथी की गांव चांदनेर में कोठी को नोएडा पुलिस ने कुर्क किया। लोगों को धोखाधड़ी कर अपने जाल में फंसाने वाले आरोपियों की अब तक 40 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है।
विज्ञापन


निफ्टेक ग्लोबल कंपनी मे निवेश कराकर 18 माह में धन दोगुना करने का झांसा देने वाले आरोपियों द्वारा अवैध रुप से अर्जित की गई करीब 40 करोड़ रुपये की संपत्ति को कुर्क किया जा चुका है। वहीं अशोक चौहान के साथी सुदेश उर्फ टिल्लू निवासी नोएडा की भी पुलिस ने शुक्रवार को मुनादी करते हुए दो करोड़ रुपये की कोठी को कुर्क किया है। बता दें कि अशोक चौहान समेत उसके साथियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस प्रशासन लगातार उनकी विभिन्न जनपदों में ली गई संपत्ति पर कार्रवाई करने में जुटी गई थी। गढ़ समेत आसपास के जनपदों के लोगों से धोखाधड़ी करते हुए हजारों लोगों से करीब पांच सौ करोड़ रुपये की हेराफेरी की थी। अशोक चौहान कंपनी का निदेशक था। वहीं उसकी पत्नी सुनीता, रिश्तेदार आशोक, सुषमा और धर्मपाल भी कंपनी में पदाधिकारी बनकर लोगों के साथ करोड़ों रुपये का हेराफेरी का कार्य कर चुके हैं। इस संबंध में आरोपियों पर 24 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। जिसको लेकर बहादुरगढ़ पुलिस ने 2021 में आरोपियों को राजस्थान से गिरफ्तार किया था। जिनके पास से लाखों रुपये की नकदी और एक लग्जरी कार भी बरामद हुई थी। जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई में तेजी दिखानी शुरु कर दी और आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी की गई थी, इस समय पांचों आरोपी जेल में है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि 12 अप्रैल 2022 में 14.40 करोड़, सितंबर 2022 में 7.24 करोड़, 8 अक्तूबर में 3 करोड़, स्याना में 3 करोड़, गिरफ्तारी से पहले कार समेत दुकान और खेती की भूमि को मिलकर अब तक 40 करोड़ रुपये की संपत्ति को कुर्क किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed