फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Police keeping a close watch on the march to Delhi; strict checks at Chhijarsi Toll

Hapur News: दिल्ली कूच पर पुलिस की नजर, छिजारसी टोल पर सख्ती

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Police keeping a close watch on the march to Delhi; strict checks at Chhijarsi Toll
पिलखुवा। सोशल मीडिया के माध्यम से दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन की घोषणा किए जाने के बाद शुक्रवार सुबह से छिजारसी टोल प्लाजा पर पुलिस की सख्ती रही। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों व संदिग्ध लोगों की जांच की गई।
विज्ञापन

पेपर लीक, परीक्षा सुधारों में मांग व आरक्षण के विरोध में सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे थे। जिनमें शुक्रवार को दिल्ली कूच का आह्वान किया गया था। इस आह्वान को लेकर सुबह से छिजारसी टोल प्लाजा पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिसकर्मी टोल से गुजरने वाले वाहनों को रोककर पूछताछ करते रहे।
विज्ञापन

वाहनों में सवार लोगों की जानकारी जुटाने के साथ दिल्ली जाने के कारणों के बारे में भी पूछताछ की गई। पुलिस की लगातार मौजूदगी से टोल प्लाजा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली जाने वाले लोगों पर विशेष नजर रखी गई। पुलिस ने संदिग्ध लोगों व उनके वाहनों की कड़ी जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों के निर्देश पर सुबह से शुरू हुआ अभियान लगातार जारी रहा। टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहनों में सवार लोग भी पुलिस की तैनाती को लेकर उत्सुक नजर आए। टोल प्लाजा के आसपास भी पुलिसकर्मियों की तैनाती रही। सीओ मुनीश चंद्र ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर टोल प्लाजा पर पुलिस बल तैनात किया गया है। दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed