{"_id":"6567782db22b29eea3027b27","slug":"police-fired-road-roller-on-400-illegal-silencers-hapur-news-c-135-1-hpr1001-5310-2023-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: 400 अवैध साइलेंसरों पर पुलिस ने चलवाया रोडरोलर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: 400 अवैध साइलेंसरों पर पुलिस ने चलवाया रोडरोलर
विज्ञापन
रोडरोलर से साइलेंसर तोड़ते पुलिसकर्मी।
- फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
हापुड़। बुलेट में तेज आवाज करने वाले साइलेंसर्स पर पाबंदी लगाई गई है, इसके बावजूद लोग बाज नहीं आ रहे हैं। जिसके चलते एसपी अभिषेक वर्मा ने आपरेशन पटाखा अभियान चलवा रखा है। पुलिस और यातायात पुलिस ने ऐसी बाइकों पर लगे करीब 400 साइलेंसरों को रोडरोलर की मदद से मेरठ तिराहा पर नष्ट कराया गया।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन पर यातायात पुलिस ने शहर की सड़कों पर बुलेट की तेज आवाज से राहगीर परेशान थे। जिसे देखते हुए यातायात पुलिस ने एसपी के निर्देश पर विशेष अभियान चलाकर बुलेट चालकों को पकड़ा और उनके साइलेंसर को ज़ब्त किया।
यातायात पुलिस प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि बुलेट में लगे अमानक और अवैध साइलेंसर आम जन को परेशान करते हैं जिससे ध्वनि प्रदूषण एवं राहगीरों को परेशानी होती है ऐसे वाहन चालकों को चिन्हित कर यातायात पुलिस लगातार कार्रवाई करती रहेगी व उनके साइलेंसर को जब्त कर चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि लोगों की शिकायतें आ रही थी कि लोग अपनी मोडिफाइड बुलेट लेकर पटाखे छोड़ते हैं और उससे ध्वनि प्रदूषण पैदा करते हैं। अब तक लगभग 750 बुलेट मोटर साइिकल साइलेंसर उतरवाए हैं। आज करीब 400 मोटर साइकिल के साइलेंसर नष्ट किए गए, जिनकी कीमत लगभग नौ लाख रुपये है। पुलिस द्वारा इस तरह की कार्रवाई लगातार की जा रही है, आगे भी इस तरह की कार्रवाई करते रहेंगे।