{"_id":"667452af4fe4fbc8f8049737","slug":"police-couple-will-get-married-hapur-news-c-306-1-gha1001-107613-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: कोतवाली में तैनात महिला और पुरुष एसआई करेंगे शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: कोतवाली में तैनात महिला और पुरुष एसआई करेंगे शादी
Thu, 20 Jun 2024 09:32 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 20 Jun 2024 09:32 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली में अंडर ट्रेनिंग तैनात दो दरोगाओं ने एक दूसरे को जीवन साथी चुनने का मन बनाया है। परिजनों ने भी दोनों की इच्छा से उनकी शादी तय कर दी है। शादी के लिए अवकाश का आवेदन करने पर प्रभारी निरीक्षक ने दोनों को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी हैं।
एटा जनपद निवासी यतेंद्र कुमार वर्ष 2023 में उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती हुए थे। उनके साथ उनके ही पड़ोस निवासी शालिनी यादव भी भर्ती हुई थी। संयोग से दोनों ही अंडर ट्रेनिंग गढ़ कोतवाली में तैनात किए गए। तभी से दोनों यहां पर निंरतर ड्यूटी कर रहे हैं। ड्यूटी के दौरान ही यतेंद्र कुमार और शालिनी यादव ने एक दूसरे से शादी करने का निर्णय लिया। जिससे उन्होंने अपने परिजनों को भी अवगत कराया। जिसके बाद दोनों के परिजनों ने एक दूसरे से संपर्क कर उनकी शादी की बात चलाई। दोनों पक्षों की सहमति के बाद शादी तय कर दी गई। 15 दिन बाद दोनों एक दूजे के हो जाएंगे। बृहस्पतिवार को दोनों ने शादी के लिए अवकाश मांगा। जिसके बाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने दोनों को मिठाई खिलाकर उन्हें आगामी वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दी।