{"_id":"6658a5965d1551e3a90ac9e2","slug":"police-arrest-two-thief-hapur-news-c-135-1-hpr1002-111084-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
Thu, 30 May 2024 09:43 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 30 May 2024 09:43 PM IST
विज्ञापन
धौलाना। औद्योगिक क्षेत्र में रावली पुल के पास पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। निशानदेही पर दो कार व चार बाइक बरामद की है।
थाना प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र सिंह बिष्ट ने रावली पुल पर गालंद गांव के रास्ते की ओर से एक वैगनआर कार व एक बाइक आ रही थी। पुलिस को देखकर आरोपी कार लेकर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों युवक ने अपने नाम निशांत पुत्र योगेन्द्र निवासी मांचड थाना जहांगीराबाद जनपद बुलंदशहर, अर्जुन कुमार पुत्र लीलू सिंह निवासी दीनानाथपुर पूठी थाना वेव सिटी गाजियाबाद बताया। उनकी निशानदेही पर दिल्ली से चोरी की गई कार, फर्जी नंबर प्लेट लगी वैगनआर कार व पिलखुवा, दादरी, सिकंदराबाद से चोरी की बाइक बरामद की गई। पुलिस के मुताबिक निशांत पर दादरी थाना क्षेत्र में तीन और अर्जुन पर कासना थाना ग्रेटर नोएडा में मारपीट अपहरण, दुष्कर्म का मामला दर्ज हैं।