फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   police arrest two people in scam

Hapur News: विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले दो गिरफ्तार

Fri, 21 Jul 2023 10:21 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 21 Jul 2023 10:21 PM IST
विज्ञापन
police arrest two people in scam
सिंभावली। थाना पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सिंभावली थाना प्रभारी संजय पांडे ने बताया कि कुछ दिन पहले जानकारी मिली थी कि गांव मुरादपुर में एक गिरोह लोगों को विदेश भेजने के नाम पर ठगी करते हैं। सूचना के आधार पर शुक्रवार को गांव में दबिश देकर आरोपियों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी इमरान निवासी मुरादपुर और रविकांत शर्मा निवासी वीरई थाना सैंया जिला आगरा के हैं। जिनके पास से पचास हजार की नकदी, दो लैपटॉप, प्रिंटर, एयरटेल एक्सट्रीम फाइबर इंटरनेट एवं अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं। आरोपियों ने बताया कि वह गांवों में लोगों को विदेश भेजने के नाम पर फंसा लेते थे, जिसके बाद उनसे टोकन मनी लेकर जगह बदल देते थे। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपियों पर ठगी और धोखाधड़ी के मामले में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है, जहां से दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed