{"_id":"65f1cd10f1ece137d700b9f9","slug":"police-arrest-three-accused-hapur-news-c-306-1-gha1001-105482-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: फोटोग्राफर से लूट में तीन बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: फोटोग्राफर से लूट में तीन बदमाश गिरफ्तार
Wed, 13 Mar 2024 09:28 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 13 Mar 2024 09:28 PM IST
विज्ञापन
सिंभावली। शादी समारोह से वापस घर लौट रहे फोटोग्राफर से लूट करने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया सामान और नकदी बरामद की है।
सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि गाजियाबाद के मोदीनगर क्षेत्र के गांव सिखेड़ा निवासी बबलू ने दो दिन पहले थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उल्लेख किरा था कि उसका भाई विनोद कुमार फोटोग्राफी करता है। 6 मार्च की रात को विनोद सिंभावली की सुभाष विहार कॉलोनी में एक शादी समारोह में वीडियोग्राफी करने के लिए आया था। देर रात वहां से लौटने के दौरान कार्यक्रम स्थल से कुछ ही दूरी पर वसीम ने अपने साथियों के साथ उसे रोक लिया। आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर विनोद का कैमरा और 26 हजार की नकदी लूट ली और उसे बेहोशी की हालत में जंगल में फेंक गए। सीओ ने बताया कि मंगलवार की रात सूचना के आधार पर पुलिस ने घटना में शामिल वसीम, कुलविंद्र सिंह निवासी गांव फरीदपुर, हेमराज निवासी गांव खुड़लिया को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से लूटा गया कैमरा, 700 रुपये की नकदी और चाकू बरामद किया गया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।