{"_id":"64a83cfa21f25da7050fa814","slug":"police-arrest-one-accused-hapur-news-c-135-1-hpr1001-896-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: ब्रह्मनान में हुए बवाल में एक और इनामी आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: ब्रह्मनान में हुए बवाल में एक और इनामी आरोपी गिरफ्तार
Fri, 07 Jul 2023 09:57 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 07 Jul 2023 09:57 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शकरकुई ब्रह्मनान में पिछले रविवार की शाम को हुए विवाद और पथराव के मामले में कोतवाली पुलिस की टीम लगातार दबिश दे रही है। टीम ने पथराव करने के एक और आरोपी को पुरानी चुंगी के पास से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी आमिर पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इस मामले में पुलिस ने अब तक कुल 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि बाकी की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है।
मोहल्ला शकरकुई ब्रह्मनान में एक जुलाई की शाम रास्ते में चारा पड़ा होने के कारण दो पक्षों में विवाद हो गया था। इसके बाद पुलिस ने मामला शांत करा दिया था। आरोप है कि अगले दिन एक पक्ष के लोग लाठी डंडे, तलवार लेकर दूसरे पक्ष के यहां पहुंचे और हमला बोल दिया। इस दौरान जमकर पथराव भी हुआ। आनन फानन में पुलिस अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और किसी तरह मामले को शांत कराया था। जिसके बाद पुलिस 50 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने नौ लोगों को चिन्हित कर उन पर 10-10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। जिनकी गिरफ्तारी के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने आरोपी आमिर को काली मस्जिद के पास से गिरफ्तार कर लिया। एएसपी मुकेश चंद मिश्रा ने बताया कि इस मामले में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। घटना में संलिप्त 14 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जबकि बाकी तलाश की जा रही है।