फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   'Poison' swirling handpumps in Asauda village.

असौड़ा गांव में हैंडपंप उगल रहे ‘जहर’

Thu, 29 Jun 2017 09:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Thu, 29 Jun 2017 09:00 PM IST
विज्ञापन
'Poison' swirling handpumps in Asauda village.
हैंडपंप उगल रहे ‘जहर’ - फोटो : अमर उजाला

असौड़ा गांव में लगे हैंडपंप जहर उगल रहे हैं। हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि बर्तन में रखा हैंडपंप का पानी कुछ ही देर में पीला पड़ जा रहा है। गांव के लोग हैंडपंप से जहरीला पानी पीकर कैंसर, पीलिया और किडनी खराब जैसी गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं।

विज्ञापन


वहीं, साफ-सफाई तो रामभरोसे है। ग्रामीणों ने जल विभाग व स्वास्थ्य विभाग के अफसरों पर अनदेखी का आरोप लगाकर आंदोलन की चेतावनी दी है। असौड़ा के ग्रामीणों ने बताया कि हैंडपंप से निकल रहा दूषित पानी किडनी, कैंसर, पीलिया जैसे असाध्य रोगों को न्योता दे रहा है।
विज्ञापन


हैंडपंप का पानी इतना जहरीला हो चुका है कि पात्र में पानी रखने के कुछ ही देर बाद पीला पड़ जा रहा है। इस पानी से सब्जी आदि बना पाना भी मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि साफ सफाई की स्थिति भी बेहद खराब है। नालियां गंदगी से अटी पड़ी हैं, सड़कों पर भी गंदगी फैली हुई है। कई बार शिकायत के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।


गांव निवासी ओपी बलवान का कहना है कि हैंडपंप से दूषित पानी निकल रहा है। इसके सेवन से सेहत खराब हो रहा है। जल विभाग और स्वास्थ्य विभाग के अफसर सुनने को तैयार नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed