फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Plantation was successful... 1.17 square kilometer greenery increased

Hapur News: पौधरोपण रहा सफल... बढ़ गई 1.17 वर्ग किलोमीटर हरियाली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Plantation was successful... 1.17 square kilometer greenery increased
हापुड़। बढ़ते प्रदूषण के बीच पर्यावरण की दृष्टि से बड़ी राहत मिली है। जिले में लगातार हो रहे पौधरोपण के कारण 1.17 वर्ग किलोमीटर वन क्षेत्र बढ़ा है। वन विभाग की ओर से जारी फॉरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है।
विज्ञापन

जिले में बढ़ता प्रदूषण चिंता का विषय है। इस प्रदूषण को कम करने के लिए पौधरोपण और पौधों की जीवित का प्रतिशत अच्छा होना आवश्यक है। हालांकि, पौधरोपण का कुछ असर अब धरातल पर भी दिखने लगा है। लगातार अभियान संचालित कर प्रत्येक वर्ष रिकार्ड पौधरोपण किया गया है। वित्तीय वर्ष 2017-18 में जिले में जहां 1.97 लाख पौधे रोपित किए गए। वहीं, वर्ष 2023-24 में बढ़कर इनकी करीब 11 लाख तक पहुंच गई, इसमें अकेले वन विभाग ने करीब सवा लाख और शेष पौधरोपण अन्य विभागों ने किया है।
विज्ञापन

रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2021 में जिले का कुल भौगोलिक क्षेत्र 1106.67 वर्ग किलोमीटर है, इसमें 27.81 वर्ग किलोमीटर वन क्षेत्र था, जो वर्ष 2023 में हुए सर्वे की रिपोर्ट में 1.17 वर्ग किलोमीटर बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed