फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Petrol pump man robbed and stabbed

Hapur News: पेट्रोल पंपकर्मी से लूटपाट कर चाकू मारा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Petrol pump man robbed and stabbed
लूट पीडि़त घायल अंकित। स्रोत परिजन
गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के गांव शाहपुर चौधरी में स्थित पेट्रोल पंप प्रबंधक से रविवार की रात हुई लूट और विरोध पर चाकू से हमले के मामले में दूसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली हैं। वहीं प्रबंधक का गंभीर हालत में मेरठ के अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस मामले को रोडरेज से जुड़ा बता रही है।
विज्ञापन


बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सालारपुर निवासी अंकित गढ़ कोतवाली के गांव शाहपुर के निकट स्थित पेट्रोल पंप पर प्रबंधक के रूप में काम करते हैं। पंप संचालक गांव कटीरा जाफराबाद निवासी विनोद ने बताया कि रविवार की रात अंकित पेट्रोल पंप से बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था। जिसके पास मौजूद थैले में 15 हजार रुपये की नकदी, पंप की चाभी और कुछ दस्तावेज मौजूद थे। गढ़-स्याना मार्ग पर वेदांत कॉलेज के निकट कार सवार बदमाशों ने बाइक में साइड मारकर अंकित को नीचे गिरा दिया। जिन्होंने 15 हजार की नगदी, चाबिया, और जरूरी कागजात समेत बैग लूट लिया, विरोध करने पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। जिसके बाद बदमाश भाग निकले।
विज्ञापन


- गंभीर हालत में मेरठ के अस्पताल में चल रहा उपचार

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद अंकित को मेरठ रेफर कर दिया। जहां अभी भी निजी अस्पताल में उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रथम दृष्टया जांच में मामला रोडरेज का प्रतीत हो रहा है। अभी तक घायल के परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर उसकी के आधार पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। वरूण मिश्रा, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed