फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   PET: 10579 candidates appeared for the exam in two shifts, ran in the rain to reach the centre

पीईटी : दो पालियों में 10579 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, बारिश में दौड़ लगाकर केंद्र तक पहुंचे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
PET: 10579 candidates appeared for the exam in two shifts, ran in the rain to reach the centre
पीईटी की परीक्षा देने के लिए बूंदाबांदी में परीक्षा केंद्र पर लाइन में खड़े परीक्षार्थी। संवाद
हापुड़। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की ओर से जिले के 15 केंद्रों पर रविवार को आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) की दोनों पालियों में 10579 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। दोनों पालियों में 4109 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। सघन तलाशी और बॉयोमेट्रिक के बाद अभ्यर्थियों को केंद्रों पर प्रवेश मिला। बरसात के बीच लेट हुए अभ्यर्थी दौड़ते हुए केंद्रों तक पहुंचे।
विज्ञापन


जिलेभर के केंद्रों पर सुबह की पाली दस बजे से शुरू हुई। पहली पाली में 7344 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसमें 5224 अभ्यर्थी उपस्थित हुए जबकि 2120 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में भी 7344 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, इनमें 5355 अभ्यर्थी केंद्र पर पेपर देने पहुंचे जबकि 1989 ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन


दूसरी पाली की परीक्षा शुरू होने से पहले तेज बरसात शुरू हो गई। ऐसे में बहुत से अभ्यर्थी भीगते हुए केंद्र तक पहुंचे जबकि कुछ को लेट होने पर दौड़ लगानी पड़ी। मथुरा, सहारनपुर, मेरठ, मुरादाबाद, बरेली आदि जिलों से अभ्यर्थी हापुड़ परीक्षा देने पहुंचे। परीक्षा के दौरान मजिस्ट्रेट व अधिकारियों ने केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था को परखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

परीक्षा छूटते ही सड़कों पर लगा जाम

दोपहर में करीब 12 बजे और शाम को पांच बजे जैसे ही परीक्षा छूटी, सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम लग गया। बहुत से अभ्यर्थी बस और अपने वाहनों से हापुड़ आए। ऐसे में वाहनों का दबाव बढ़ गया।

---

कान में पहने आभूषणों पर लगाया टेप
परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था सजग रही। महिला अभ्यर्थियों के कानों के आभूषणों पर टेप लगाई गई। मंगलसूत्र, कंगन, राखियां, पैरों के बिछवे उतरवाकर अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। इस दौरान स्क्रीनिंग और अन्य अनिवार्य प्रक्रिया भी अपनाई गई।
-----
अभ्यर्थियों के लिए चलीं रोडवेज बसें

हापुड़ के अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्र शामली और बुलंदशहर में पड़े थे। ऐसे में रोडवेज ने अभ्यथिर्यों के लिए अलग से बसों की व्यवस्था की थी। मेरठ से चलने वाली सोहराबगेट की बसों से भी हापुड़ के अभ्यर्थियों ने केंद्रों तक का सफर पूरा किया।

------
Iजिले के समस्त केंद्रों पर पीईटी की परीक्षा शांतिपूर्वक व नकलविहीन संपन्न हुई है। परीक्षा के दौरान समस्त केंद्रों का निरीक्षण किया गया। इसमें सब कुछ ठीक मिला। पूरी स्क्रीनिंग प्रक्रिया अपनाने के बाद ही अभ्यर्थियों को अंदर प्रवेश दिया।--डॉ. श्वेता पूठिया, जिला विद्यालय निरीक्षक।I

पीईटी की परीक्षा देने के लिए बूंदाबांदी में परीक्षा केंद्र पर लाइन में खड़े परीक्षार्थी। संवाद

पीईटी की परीक्षा देने के लिए बूंदाबांदी में परीक्षा केंद्र पर लाइन में खड़े परीक्षार्थी। संवाद

पीईटी की परीक्षा देने के लिए बूंदाबांदी में परीक्षा केंद्र पर लाइन में खड़े परीक्षार्थी। संवाद

पीईटी की परीक्षा देने के लिए बूंदाबांदी में परीक्षा केंद्र पर लाइन में खड़े परीक्षार्थी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed