लोगों ने सांसद-विधायक के काफिले को घेरा: लगे भाजपा मुर्दाबाद के नारे, शीशे चढ़ाकर निकलने नेता; देखें वीडियो
आंदोलनकारियों ने विधायक धर्मेश तोमर पर आरोप लगाया कि दो-तीन दिन पहले पिलखुवा में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने आंदोलन से जुड़े कार्यकर्ताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसी टिप्पणी को लेकर कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई।
विस्तार
यूपी के हापुड़ स्थित धौलाना तहसील गेट के सामने शनिवार दोपहर नस्ल बचाओ आंदोलन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने भाजपा सांसद अतुल गर्ग और विधायक धर्मेश तोमर के काफिले को रोककर जमकर हंगामा किया। दोनों जनप्रतिनिधि क्षेत्र में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान आंदोलनकारियों ने भाजपा मुर्दाबाद और सांसद-विधायक वापस जाओ के नारे लगाए। विरोध के बीच जनप्रतिनिधियों को वाहन के शीशे चढ़ाकर वहां से निकलना पड़ा।
14 दिन से चल रहा आंदोलन
आंदोलनकारियों ने विधायक धर्मेश तोमर पर आरोप लगाया कि दो-तीन दिन पहले पिलखुवा में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने आंदोलन से जुड़े कार्यकर्ताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसी टिप्पणी को लेकर कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई। आंदोलन प्रभारी युद्धि राणा ने कहा कि यूजीसी के फैसले पर पुनर्विचार, एससी-एसटी एक्ट और आरक्षण में सुधार की मांगों को लेकर धौलाना तहसील में 14 दिन से आंदोलन चल रहा है। इसके बावजूद उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
क्या बोले भाजपा विधायक धर्मेश तोमर?
आकाश सिसोदिया ने कहा कि साठा-चौरासी क्षेत्र में भाजपा का व्यापक जनाधार होने के बावजूद समर्थकों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि आंदोलनकारियों के साथ कथित अपमानजनक व्यवहार से लोगों में नाराजगी है। ऐसे जनप्रतिनिधियों का जनता विरोध करेगी। बता दें कि शनिवार को सांसद अतुल गर्ग व विधायक धर्मेश तोमर दोनों क्षेत्र के गांव सौलाना में किसी कार्यक्रम में जा रहे हैं थे। आंदोलनकारियों को सूचना मिलने पर तहसील गांव गेट पर वाहनों को रोक कर प्रदर्शन किया गया। इस संबंध में विधायक धर्मेश तोमर ने कहा कि बेवजह आरोप-प्रत्यारोप लगाने के लिए हर कोई स्वतंत्र है, विरोध करना सबका मौलिक अधिकार है, लेकिन बिना वजह इस तरह का कृत्य करना उचित नहीं है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.