{"_id":"66200501eb3d847cba0ce8cc","slug":"patient-increase-in-hospital-hapur-news-c-135-1-hpr1002-109668-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: पेट के संक्रमण से मुंह में छाले, ओपीडी में बढ़े मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: पेट के संक्रमण से मुंह में छाले, ओपीडी में बढ़े मरीज
Wed, 17 Apr 2024 10:51 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 17 Apr 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। जिले के अस्पतालों की ओपीडी में बुखार के साथ मुंह में छाले व गले में दर्द जैसी परेशानी के मरीज ज्यादा आ रहे हैं। बच्चों पर असर अधिक है, खानपान भी मुश्किल हो रहा है। इसके साथ ही जुकाम और खांसी भी मरीजों को परेशान कर रही हैं।
मौसम में पिछले 15 दिन से तेजी से बदलाव दिख रहा है। जिला अस्पताल के ईएनटी की ओपीडी में मुंह में छाले निकलने और गले में दर्द होने की समस्या लिए लोग पहुंच रहे हैं। इसमें कुछ लोग होंठ सूखने और दर्द होने से परेशान हैं। र्ईएनटी डिपार्टमेंट में करीब 80 मरीज ऐसे आ रहे हैं, जबकि पंद्रह दिन पहले तक यह संख्या 30 से 40 तक रहती थी। ईएनटी डॉ.मोहिनी सिंह का कहना है कि मौसम में बदलाव के कारण वायरल फीवर से लोग ग्रसित हो जाते हैं। बुखार और दर्द से राहत के लिए बिना चिकित्सकीय सलाह के प्राय: लोग दवा भी ले लेते हैं। इस कारण दवा के दुष्प्रभाव से भी कभी-कभी छाले निकलते हैं।
बच्चों की सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.समरेंद्र राय का कहना है कि ओपीडी में इन दिनों करीब 100 बच्चे आ रहे हैं, जिसमें 20 से 25 के गले में दर्द, मुंह में छाले निकलने की समस्या मिल रही है। बदलते मौसम में बच्चों की सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उनको बहुत गर्म और बहुत ठंडी चीज खिलाने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
ये बरतें सावधानी
* सुबह-शाम गले को ढककर रखना चाहिए।
* पंखा चलाकर सोने से बचना चाहिए।
* फ्रीज में रखी चीजों को खाने से परहेज करें।
* बिना चिकित्सकीय सलाह के दवा न लें।