फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   OTS: Surcharge waiver bills will be delivered to your home, full details of the waiver will be available

ओटीएस : घर पहुंचेंगे सरचार्ज माफी के बिल, छूट संबंधी होगा पूरा ब्योरा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
OTS: Surcharge waiver bills will be delivered to your home, full details of the waiver will be available
उपभोक्ताओं के लिए बनाए गए ओटीएस संबंधित बिल। संवाद - फोटो : उपभोक्ताओं के लिए बनाए गए ओटीएस संबंधित बिल। संवाद
हापुड़। ऊर्जा निगम के अधिकारी एक मुश्त समाधान योजना को सफल बनाने के लिए अब उपभोक्ताओं के घर बिल बनाकर भेजेंगे, इसमें कुल मूलधन और इस पर मिलने वाली छूट का ब्योरा होगा। किस्त के अनुसार मिलने वाली सुविधा भी बिल में होगी। इसके जरिये उपभोक्ता सीधे काउंटर या कैंप पर भुगतान कर सकेंगे।
विज्ञापन

जिले के 1.68 लाख उपभोक्ता ओटीएस के पात्र हैं, जिन पर निगम का करीब 222 करोड़ रुपये बकाया है। पहला चरण 31 दिसंबर तक चला, जो संतोषजनक नहीं रहा। कम वसूली पर अधिशासी अभियंता आनंद गौतम और उपैड़ा बिजलीघर के अवर अभियंता को निलंबित भी होना पड़ा।
विज्ञापन


अब बाकी के दो चरणों मं संतोषजनक राजस्व वसूली के लिए निगम के अधिकारियों ने प्रपत्र-1 तैयार कराया है। इसमें ओटीएस में चरणवार मिलने वाली छूट का पूरा उल्लेख है। साथ ही उपभोक्ता पर बकाया बिल, उस पर मिलने वाले सरचार्ज माफी, एक मुश्त और किस्त के अनुसार मिलने वाली छूट का पूरा ब्योरा उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपभोक्ताओं को घर-घर जाकर इस तरह के बिल मुहैया कराए जाएंगे, जिनके जरिये उपभोक्ता सीधे काउंटर या कैंप में बिल जमा कर सकेंगे।

--

-ओटीएस के पात्र और बकायेदारी की स्थिति-

डिवीजन उपभोक्ता कुल बकाया

हापुड़ 46411 51 करोड़
पिलखुवा 56871 113 करोड़
गढ़मुक्तेश्वर 80900 62.93 करोड़
---

-15 जनवरी तक चलेगा दूसरा चरण-

ओटीएस का दूसरा चरण शुरू हो गया है, इसमें छूट घटा दी गई है। 15 जनवरी तक दूसरे चरण में आवेदन किए जा सकेंगे। इसके बाद 16 जनवरी से 31 जनवरी तक तीसरा चरण चलेगा, जिसमें छूट और भी कम मिलेगी।


---

-उपभोक्ताओं को दिया जा रहा बिल प्रारूप-

ओटीएस का दूसरा चरण चल रहा है, उपभोक्ताओं को बिल प्रारूप दिया जा रहा है। बकाया बिल, मिलने वाली छूट, किस्तों के अनुसार भुगतान समेत तमाम जानकारी दी गई है। उपभोक्ता समय से अपना बिल जमा कराएं।--आरपी वर्मा, अधिशासी अभियंता।

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed