फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   One year has passed, the body of a disabled woman found on the side of Highway 9 has not been identified

Hapur News: एक साल बीता, हाईवे 9 किनारे मिले दिव्यांग महिला के शव की नहीं हुई शिनाख्त

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
One year has passed, the body of a disabled woman found on the side of Highway 9 has not been identified
हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित गांव उपैड़ा के पास एक साल पहले सड़क किनारे प्लास्टिक के बोरे में मिले दिव्यांग महिला के शव की अभी तक नहीं हो सकी है। शव की शिनाख्त न हो पाने के कारण इस हत्याकांड का खुलासा होता नजर नहीं आ रहा है। हालांकि पुलिस का दावा है कि इस दिशा में लगातार प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन


15 दिसंबर 2023 की सुबह एनएच-9 स्थित गांव उपैड़ा के पास सड़क किनारे प्लास्टिक के बोरे में किसी का शव होने की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी थी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बोरे को खेलकर देखा तो पुलिस सन्न रह गई। बोरे में महिला का शव था और वह दोनों पैरों से दिव्यांग भी थी। महिला ने लोअर और हाफ टीशर्ट भी पहनी थी।
विज्ञापन


पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त का काफी प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने दुष्कर्म की संभावना के चलते स्लाइड व बिसरा सुरक्षित कर प्रयोगशाला के लिए भेज दिया था। बड़ी बात रही कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका था। हालांकि अभी तक बिसरा और स्लाइड की रिपोर्ट भी अभी नहीं आ सकी है। पुलिस हत्या कर शव को यहां फेंकने की आशंका जता रही थी, लेकिन महिला की शिनाख्त अभी तक न होने पाने से इस पूरे मामले में गुत्थी अनसुलझी है और इसके खुलासे की उम्मीद धूमिल होती नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि महिला की शिनाख्त के लिए आसपास के जिलों और राज्यों की पुलिस से भी संपर्क किया गया था, लेकिन फिलहाल इसमें सफलता नहीं मिली है। खुलासे के प्रयास लगातार जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed