फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   One way plan failed, highway remained jammed for 12 hours due to traffic of postal kanwadis

Hapur News: वनवे प्लान नाकाम, डाक कांवड़ियों के आवागमन से 12 घटे जाम रहा हाईवे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
One way plan failed, highway remained jammed for 12 hours due to traffic of postal kanwadis
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ब्रजघाट। सावन के चौथे सोमवार पर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने के लिए बृहस्पतिवार से ही शिवभक्तों का आगमन गंगानगरी में होने लगा। बृहस्पतिवार की रात और शुक्रवार की सुबह हजारों की संख्या में डाक कांवड़ गंगानगरी से उठाई गईं, जिसे देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने रात से ही हाईवे को वनवे कर दिया। लेकिन पुलिस की यह रणनीति नाकाफी रहीं, जिस कारण रात 11 बजे से राष्ट्रीय राजमार्ग की एक साइड पर भीषण जाम लगा गया, जो सभी के लिए परेशानी का सबब बना रहा।

गंगा पार के मुरादाबाद, बरेली, अमरोहा, संभल व अन्य जनपदों के शिवभक्त अपने-अपने क्षेत्र में सावन माह के प्रत्येक सोमवार को गंगा जल से भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करते हैं। जिसे लेकर हजारों कांवडिय़ां हर हफ्ते गंगानगरी पहुंचते हैं। इसी को लेकर चौथे सोमवार के मद्देनजर गंगानगरी में कांवडिय़ों का आगमन तेज हो चुुका है। डाक कांवडिय़ों के साथ ही बड़ी कांवड़ और पैदल जाने वाले शिवभक्त ब्रजघाट से कांवड़ भरकर लौट रहे हैं। जिससे गंगानगरी, ब्रजघाट पुल और हाईवे का वातावरण भक्तिमय हो गया। वहीं भक्तों की भीड़ उमडऩे पर पुलिस प्रशासन भी सतर्क हो गया। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बृहस्पतिवार की रात दिल्ली-लखनऊ हाईवे की एक लाइन में वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद करते हुए वन वे कर दिया गया। जिसके बाद दोनों तरफ के वाहनों का दबाव एक ही साइड में बन गया। जिसका खामियाजा राहगीरों और बाहरी क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं को उठाना पड़ा।
विज्ञापन


शुक्रवार को हरियाणा, राजस्थान व अन्य स्थानों से अपने दिवंगत परिजनों की अस्थियां विसर्जन करने पहुंचे लोग भी जाम में फंस गए। जिन्हें अस्थि विसर्जन करने के लिए गंगा तट पर पहुंचने को चार किलोमीटर का सफर पैदल ही तय करना पड़ा। ऐसे लोग चालकों को वाहनों में ही छोड़कर पैदल रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए हाईवे वनवे किया गया। आवश्यकता होने पर वाहनों का रूट डायवर्जन भी किया जाएगा। जाम को लेकर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed