{"_id":"650dc9b16d89ecec430145b4","slug":"one-patient-of-dengue-found-hapur-news-c-135-1-hpr1001-3201-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: डेंगू का एक मरीज मिला, पांच को टाइफाइड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: डेंगू का एक मरीज मिला, पांच को टाइफाइड
Fri, 22 Sep 2023 10:36 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 22 Sep 2023 10:36 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। सीएचसी और जिला अस्पताल की ओपीडी में शुक्रवार को 564 बुखार के मरीज पहुंचे। इनमें एक मरीज में डेंगू और पांच में टाइफाइड मिला। अधिकांश मरीज वायरल बुखार से पीड़ित थे। प्लेटलेट्स गिरने से मरीजों का बुरा हाल है। लीवर और सांस की नली में सूजन भी बन रही है।
मौसम में बदलाव से मौसमी बुखार फैल रहा है। मच्छरजनित रोग भी मरीजों की सेहत तोड़ रहे हैं। शुक्रवार को सीएचसी की ओपीडी में 1342 मरीज आए, इसमें 376 मरीज बुखार से पीड़ित थे। इसके अलावा जिला अस्पताल की ओपीडी भी बुखार के मरीजों से भरी रहीं। इन मरीजों की जांच में सिंभावली के रहने वाले एक मरीज में डेंगू की पुष्टि हुई। सरकारी लैब ने एलाइजा टेस्ट के बाद डेंगू की रिपोर्ट दी। इसके अलावा हापुड़ सीएचसी में जांच के दौरान पांच मरीजों में टाइफाइड मिला। बुखार से पीड़ित मरीजों में कमजोरी उन्हें चलने नहीं दे रही है। जिला अस्पताल के वार्ड में शुक्रवार को छह मरीज भर्ती कराने पड़े। अस्पतालों के वार्डों को रिजर्व किया गया है, जिनमें मच्छरदानी युक्त बेड तैयार कराए गए हैं। हालांकि जिला अस्पताल को छोड़कर अभी दूसरे अस्पतालों में मरीजों को भर्ती नहीं किया जा रहा है। जिले में अब डेंगू से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़कर 30 पहुंच गई है। जबकि 23 से अधिक मलेरिया के रोगी खोजे गए हैं।
मरीजों की हालत सामान्य-
जिले में डेंगू के मरीजों की हालत सामान्य है। अभी तक किसी मरीज की डेंगू से मौत नहीं हुई है। अस्पतालों को पर्याप्त रेपिड किट और दवाएं मुहैया करा दी गई हैं।-- डॉ.सुनील त्यागी, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम में बदलाव से मौसमी बुखार फैल रहा है। मच्छरजनित रोग भी मरीजों की सेहत तोड़ रहे हैं। शुक्रवार को सीएचसी की ओपीडी में 1342 मरीज आए, इसमें 376 मरीज बुखार से पीड़ित थे। इसके अलावा जिला अस्पताल की ओपीडी भी बुखार के मरीजों से भरी रहीं। इन मरीजों की जांच में सिंभावली के रहने वाले एक मरीज में डेंगू की पुष्टि हुई। सरकारी लैब ने एलाइजा टेस्ट के बाद डेंगू की रिपोर्ट दी। इसके अलावा हापुड़ सीएचसी में जांच के दौरान पांच मरीजों में टाइफाइड मिला। बुखार से पीड़ित मरीजों में कमजोरी उन्हें चलने नहीं दे रही है। जिला अस्पताल के वार्ड में शुक्रवार को छह मरीज भर्ती कराने पड़े। अस्पतालों के वार्डों को रिजर्व किया गया है, जिनमें मच्छरदानी युक्त बेड तैयार कराए गए हैं। हालांकि जिला अस्पताल को छोड़कर अभी दूसरे अस्पतालों में मरीजों को भर्ती नहीं किया जा रहा है। जिले में अब डेंगू से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़कर 30 पहुंच गई है। जबकि 23 से अधिक मलेरिया के रोगी खोजे गए हैं।
विज्ञापन
मरीजों की हालत सामान्य-
जिले में डेंगू के मरीजों की हालत सामान्य है। अभी तक किसी मरीज की डेंगू से मौत नहीं हुई है। अस्पतालों को पर्याप्त रेपिड किट और दवाएं मुहैया करा दी गई हैं।
विज्ञापन