{"_id":"64b6bd92445edacf6d068cc5","slug":"one-died-in-car-and-canter-accident-hapur-news-c-138-1-pkw1001-165-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: कैंटर और कार की भिड़ंत में एक की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: कैंटर और कार की भिड़ंत में एक की मौत, चार घायल
Tue, 18 Jul 2023 09:58 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 18 Jul 2023 09:58 PM IST
विज्ञापन
पिलखुवा। मंगलवार को हाईवे-9 पर जिंदल पाइप कंपनी के सामने आगे चल रहे कैंटर में पीछे से कार भिड़ गई, जिसमें कार चालक की मौत हो गई। जबकि उसमें सवार चार अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि मंगलवार सुबह दिल्ली के सिविल लाइन निवासी समीर, हनी, मशीन पुरा सब्जी मंडी निवासी कार्तिक, रोशनारा रोड निवासी सोहम और माता मंदिर चौक घंटाघर निवासी कृष्ण कार में सवार होकर किसी काम से दिल्ली से हापुड़ आ रहे थे। हाईवे किनारे स्थित जिंदल नगर में जिंदल पाइप कंपनी के सामने उनकी कार आगे चल रहे कैंटर से भिड़ गई। जिसमें कार चालक समीर की मौके पर मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार और मृतक को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। एसएचओ का कहना है कि अभी तक किसी की तरफ से थाने में तहरीर नहीं दी गई है।