फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   one day dm nancy inspection

Hapur News: एक दिन की डीएम बनीं नैंसी ने सुनी लोगों की फरियाद

Wed, 08 Oct 2025 10:26 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 08 Oct 2025 10:26 PM IST
विज्ञापन
one day dm nancy inspection
हापुड़। एक दिन की डीएम (जिला मजिस्ट्रेट) बनीं छात्रा नैंसी सिंह ने बुधवार को जनसुनवाई की। एक-एक कर लोगों की समस्याएं सुनीं और निस्तारण के आदेश दिए। नैंसी ने कहा कि जिले की सभी 273 ग्राम पंचायतों में सरकारी योजनाओं के लिए कार्यशालाएं होनी चाहिएं और सभी ग्रामीणों को इनका लाभ मिले। प्राइवेट की तर्ज पर गांवों में भी सरकारी लाइब्रेरी बनें।
विज्ञापन


मिशन शक्ति 5.0 के तहत सिंभावली के आरएसके इंटर कॉलेज की कक्षा 12 की छात्रा नैंसी सिंह बुधवार की सुबह करीब 11 बजे कलक्ट्रेट पहुंची। यहां डीएम अभिषेक पांडेय ने उनका स्वागत किया और अपनी कुर्सी पर बैठाया। इसके बाद नैंसी ने जनता दर्शन कार्यक्रम के तहत फरियादियों की समस्याएं सुनीं। डीएम ने नैंसी को एक दिन की न्यायिक की मुहर दी और संबंधित दस्तावेजों पर सुनवाई की। साथ ही मिशन शक्ति के बारे में जागरूक किया। इस पर नैंसी ने कहा कि देश की प्रथम नागरिक और राष्ट्रपति भी महिला ही हैं।
विज्ञापन

इसी प्रकार ऑपरेशन सिंदूर में भी दो महिला अधिकारियों ने ही नेतृत्व किया। इससे सभी को प्रेरणा मिलती है। वह स्वयं आईएएस बनना चाहती हैं। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिले में 273 ग्राम पंचायतें हैं। गांवों में कम पढ़े लिखे लोग सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से नहीं जानते हैं। इसलिए सभी गांवों में वर्कशॉप होनी चाहिए। गांवों में आधुनिक लाइब्रेरी बनाकर प्रतियोगिताओं के लिए किताबें भी रखवाने के लिए कहा। वहीं, पिलखुवा निवासी बुजुर्ग महिला रूपवती को कार्यालय में घूमते देखने पर रोका। महिला ने बताया कि करीब एक साल से उन्हें पेंशन नहीं मिली है। इस पर जिला समाज कल्याण अधिकारी को कार्रवाई के आदेश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




एकतरफ शराब बिक्री, दूसरी तरफ नशा मुक्ति केंद्र

डीएम अभिषेक पांडेय ने नैंसी सिंह को जिला मुख्यालय के कार्यालयों का निरीक्षण कराया। जिला पूर्ति अधिकारी के कार्यालय में नैँसी ने कहा कि गांवों में सरकारी राशन की चोरी, राशन न मिलने सहित और अन्य शिकायतें होती हैं। इस पर डीएसओ डॉ. सीमा ने बताया कि ऐसी शिकायतों पर जांच कर कार्रवाई करते हैँ। वहीं, जिला आबकारी अधिकारी के कार्यालय में कहा कि एक तरफ नशा मुक्ति केंद्र चल रहे हैं तो दूसरी तरफ शराब की बिक्री हो रही है। इस पर डीएम ने बताया कि इस प्रकार के निर्णय सरकार को लेने होते हैं। विभाग का काम नकली और ओवर रेटिंग शराब की बिक्री को रोकना है। जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय और एनआईसी का निरीक्षण भी किया। इसके बाद नैंसी ने गांव कस्तला कासमाबाद में एसडीएम शुभम श्रीवास्तव के साथ सरकारी स्कूल का निरीक्षण किया।




राजुल ने संभाला एक दिन के एडीएम का कामकाज

फोटो - 11

हापुड़। दीवान पब्लिक स्कूल की कक्षा 11 वीं की छात्रा राजुल मिश्रा को भी एक दिन के लिए एडीएम वित्त एवं राजस्व बनाया गया। एडीएम संदीप कुमार ने छात्रा को अपनी कुर्सी पर बैठाया और खुद दूसरी कुर्सी पर बैठकर एडीएम के अधिकारों और कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान आने वाली शिकायतों को राजुल ने सुना और निस्तारण के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed