{"_id":"68a2068cffeec234000016f7","slug":"on-the-occasion-of-janmashtami-festival-there-was-a-lot-of-bhajans-and-programs-in-the-temples-hapur-news-c-306-1-gha1001-116821-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: जन्माष्टमी पर्व पर मंदिरों में रही भजनों व कार्यक्रमों की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: जन्माष्टमी पर्व पर मंदिरों में रही भजनों व कार्यक्रमों की धूम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गढ़मुक्तेश्वर। जन्माष्टमी पर्व पर नगर समेत ग्रामीण क्षेत्र के मंदिरों में शनिवार की देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों और भजन संध्या का आयोजन हुआ। रात 12 बजे कार्यक्रमों का समापन कर प्रसाद वितरण किया गया। जिसके बाद भक्तों ने व्रत का पारायण किया।
नगर के मीरा रेती में स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर, तार गली के पंचायती मंदिर, मोहल्ला होली के दुर्गा मंदिर, स्याना मार्ग पर स्थित भद्रकाली-कामेश्वर शिव मंदिरों में हुई भजन संध्या में कलाकारों ने भगवान कृष्ण-राधा रानी और खाटू श्याम के भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को भक्ति के रस में सराबोर कर दिया। मंदिरों में फूलों की होली, महारास, मयूर नृत्य, शिव तांडव पर कलाकारों के साथ भक्त जमकर नाचे।
इसके अलावा बक्सर के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में दही-हांडी का आयोजन किया गया। जिसमें किशोरों ने शामिल होकर मटका फोड़ा। इस दौरान हाथी, घोड़ा, पालकी, जय कन्हैया लाल की, नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की के घोष से क्षेत्र गूंजता रहा। मंदिरों में हुए कार्यक्रमों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। इस दौरान नीरज आर्य, राहुल, सुभम गोयल, पंकज गोयल, संदीप निषाद, अमित वर्मा, कुलदीप निषाद, दीपचंद केवट आदि मौजूद रहे।