{"_id":"67644e8f8c8b72923f00dcc5","slug":"old-lady-try-suicide-hapur-news-c-306-1-gha1001-111525-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: पुत्रवधू की प्रताड़ना से तंग बुजुर्ग महिला गंगा में कूदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: पुत्रवधू की प्रताड़ना से तंग बुजुर्ग महिला गंगा में कूदी
Thu, 19 Dec 2024 10:19 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 19 Dec 2024 10:19 PM IST
विज्ञापन
ब्रजघाट। पुत्रवधू की प्रताड़ना से तंग आकर बुजुर्ग महिला ने गंगा में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। इस दौरान गौताखोरों ने उन्हें बचा लिया। पुलिस ने महिला के परिजन को बुलाकर उनको सौंप दिया है।
बृहस्पतिवार की सुबह बुजुर्ग महिला गंगानगरी में पहुंची। यहां गंगा के पास इधर-उधर घूमने लगी। तट पर टहलने के दौरान वह गंगा में खड़ी मोटरबोट पर चढ़ गई और आत्महत्या करने के उद्देश्य से नदी में छलांग लगा दी। महिला तेज बहाव में बहने लगी, वहीं उन्हें कूदता देखकर तट पर मौजूद गोताखोर मोटर बोट लेकर गंगा में उतर गए। गोताखोरों ने उन्हें सकुशल बाहर निकाल लिया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी। गंगा किनारे पहुंची पुलिस ने महिला को प्राथमिक उपचार दिलाया। जिसके बाद चौकी ले जाकर उनसे पूछताछ की। महिला ने बताया कि वह हापुड़ की रहने वाली हैं। पुत्रवधू काफी समय से उनका उत्पीड़न कर रही है, जिसके तानों और प्रताड़ना से तंग होकर उन्होंने आत्महत्या करने का मन बना लिया और ब्रजघाट आ गई। कोतवाली पुलिस का कहना है कि परिजनों को बुलाकर महिला को उनके सुपुर्द कर दिया गया है, वहीं परिजनों को शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।