{"_id":"64d12272a2fb36e4ce0f45f6","slug":"old-lady-dint-get-treatment-hapur-news-c-306-1-gha1001-708-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: सीएचसी में इलाज के लिए तड़पती रही घायल महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: सीएचसी में इलाज के लिए तड़पती रही घायल महिला
Mon, 07 Aug 2023 10:27 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 07 Aug 2023 10:27 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। एक सप्ताह पहले मेला रोड पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से घायल हुई महिला गढ़ सीएचसी में उपचार के लिए तड़पती रही। इस दौरान चिकित्सकों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह दे दी।
गढ़ खादर के गांव कल्याणवाली मढ़ैया निवासी योगेंद्र ने बताया कि एक सप्ताह पहले उसकी मां जगवती साप्ताहिक बाजार से खरीदारी कर भैंसा बुग्गी पर सवार होकर अन्य लोगों के साथ गांव लौट रही थीं। इसी बीच एक तेज रफ्तार कार ने बुग्गी में जोरदार टक्कर मार दी थी, जिसमें जगवती समेत चार लोग घायल हो गए थे। योगेंद्र ने बताया कि सोमवार को उसकी मां की तबीयत अधिक खराब हो गई। जिन्हें उपचार के लिए वह गढ़ सीएचसी में लेकर पहुंचे, करीब एक घंटा बीत गया, लेकिन किसी भी चिकित्सक ने उनका उपचार नहीं किया, बल्कि निजी चिकित्सालय में भर्ती कराने की सलाह देने लगे। अस्पताल अधीक्षक डॉ. दिनेश भारती से शिकायत करने पर उपचार मिला। इस बावजूद चिकित्सकों ने हापुड़ अस्पताल ले जाने के लिए कहा। जिसके लिए एंबुलेंस की मदद मांगी गई, लेकिन वह भी उपलब्ध नहीं कराई गई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. दिनेश भारती ने बताया कि महिला के कंधे में फ्रैक्चर है, जिसका उपचार हापुड़ के अस्पताल में हो सकेगा। इसलिए वहां के अस्पताल जाने की सलाह दी गई है।