फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Officers houses will be on the land of 38 crore.

38 करोड़ की भूमि पर बनेंगे अफसरों के बंगले

Sat, 24 Sep 2016 08:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Sat, 24 Sep 2016 08:52 PM IST
विज्ञापन
Officers houses will be on the land of 38 crore.
घर - फोटो : demo pic

प्रशासन हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण की आनंद विहार आवासीय योजना के जे ब्लाक में 38 करोड़ रुपये की भूमि पर डीएम समेत अन्य अफसरों के आवास बनवाएगा।

विज्ञापन


प्राधिकरण सूत्रों के अनुसार डीएम अनिल ढींगरा ने आनंद विहार के जे ब्लॉक में जे-1 से लेकर जे-5 तक के भूखंड सरकारी अफसरों के बंगलों के लिए आरक्षित कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हर भूखंड 5 हजार वर्ग मीटर का है।
विज्ञापन


प्राधिकरण के सचिव एवं वित्त नियंत्रक विश्वजीत राय का कहना है कि यह भूखंड पहले ग्रुप हाउसिंग के लिए आरक्षित किए गए थे। लेकिन अब जिला प्रशासन ने अफसरों के बंगलों के लिए आरक्षित कराने पर इन पर फ्री होल्ड करने का चार्ज भी लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राधिकरण इन भूखंडों की कीमत 13500 हजार रुपये वर्ग मीटर वसूलेगा। इस पर 12 फीसदी फ्री होल्ड चार्ज भी प्रशासन को चुकाना होगा। इस तरह 25 हजार वर्ग मीटर के इन पांच भूखंडों को प्राप्त करने के लिए जिला प्रशासन को सरकार से करीब 38 करोड़ रुपये का भुगतान प्राधिकरण को कराना होगा।


अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) रजनीश राय का कहना है कि प्राधिकरण के अधिकारियों ने इन भूखंडों की कीमत निर्धारित कर करीब 38 करोड़ रुपये की डिमांड की है। इस डिमांड पत्र को शासन को भेजा जा चुका है।

लेकिन अनुपूरक बजट में यह धनराशि स्वीकृत नहीं हो पाई है। अब उम्मीद है कि आगामी बजट में इस धनराशि की स्वीकृति मिलने पर प्राधिकरण को भुगतान किया जाएगा।

आनंद विहार के जे ब्लाक में डीएम, एसपी, सीडीओ, एडीएम, सीएमओ के बंगले बनाने की योजना है। इनमें से एक ब्लाक बहुमंजिला भी बनाए जाने की संभावना है। ताकि अन्य अधिकारी भी इसमें आवास पा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed