{"_id":"6aca8491fe85c828fa059ad9","slug":"attempted-theft-in-partapur-breaches-made-in-the-boundary-wall-of-a-gher-enclosure-at-two-spots-hapur-news-c-135-1-hpr1015-150014-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: परतापुर में घेर की दीवार में दो जगह कूमल, चोरी की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: परतापुर में घेर की दीवार में दो जगह कूमल, चोरी की कोशिश
विज्ञापन
पिलखुवा। परतापुर गांव में शुक्रवार देर रात चोरों ने एक घेर में कूमल कर चोरी का प्रयास किया। ग्रामीणों के जागने पर तीन संदिग्ध भाग निकले। ग्रामीण तेज सिंह के अनुसार, रात डेढ़ बजे उनकी भैंस खुलने पर पड़ोसी ने शोर मचाया। पौने दो बजे पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस रात में गांव पहुंची और घटनास्थल की जांच की। शनिवार सुबह भी पूछताछ कर लौट गई। कुछ दिन पहले भी गांव में कूमल कर दो भैंसें चोरी हुई थीं। पहले की चोरी और अब कूमल के प्रयास से ग्रामीणों में असुरक्षा बढ़ी है।
सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि पुलिस ने मौके पर जांच की है। संदिग्धों की जानकारी जुटाई जा रही है, जांच के आधार पर कार्रवाई होगी।