{"_id":"6aca84167f82e48baa0b9659","slug":"leopard-and-two-cubs-reach-lodhipur-chhapka-after-pavati-forest-department-confirms-hapur-news-c-306-1-gha1004-124276-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: पावटी के बाद लोधीपुर छपका में पहुंचे तेंदुए समेत दो शावक, वन विभाग ने की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: पावटी के बाद लोधीपुर छपका में पहुंचे तेंदुए समेत दो शावक, वन विभाग ने की पुष्टि
विज्ञापन
गांव पावटी के जंगल में पिंजरा लगाने पहुंचे वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी। स्रोत विभाग
गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के पावटी गांव के बाद अब पड़ोसी लोधीपुर छपका गांव में भी तीन तेंदुओं की मौजूदगी सामने आई है। वन विभाग ने एक मादा तेंदुआ और उसके दो शावकों की पुष्टि की है। लगातार दो गांवों में तेंदुओं की गतिविधि से ग्रामीणों में दहशत है।
ग्रामीण खेतों और रास्तों पर आवाजाही के दौरान अनहोनी से डर रहे हैं। स्थिति को देखते हुए वन विभाग ने निगरानी बढ़ाई है। विभाग ने गांव में एक पिंजरा भी लगवा दिया है। पावटी निवासी विशाल सिंधू ने शुक्रवार रात तीन तेंदुओं के दिखने की सूचना दी थी। वन क्षेत्राधिकारी करन सिंह ने पंजों के निशान से तेंदुओं की पुष्टि की। शनिवार को तीनों तेंदुए लोधीपुर छपका गांव की ओर चले गए।
वन विभाग ने क्षेत्र में निगरानी और गश्त तेज कर दी है। टीम ड्रोन के माध्यम से खेतों और संभावित ठिकानों पर नजर रख रही है। वनकर्मी गांव और आसपास लगातार गश्त कर रहे हैं। वन क्षेत्राधिकारी करन सिंह ने बताया कि डीएफओ के आदेश पर पिंजरा लगाया गया है। ग्रामीण उम्मीद कर रहे हैं कि विभाग जल्द ही तेंदुओं को सुरक्षित पकड़ेगा।