{"_id":"6aca89aba8626469260dd445","slug":"truck-rams-into-stationary-canter-on-ganga-expressway-at-simbhaoli-helper-killed-hapur-news-c-135-1-hpr1015-150018-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: गंगा एक्सप्रेसवे पर सिंभावली में खड़े कैंटर में ट्रक ने मारी टक्कर, हेल्पर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: गंगा एक्सप्रेसवे पर सिंभावली में खड़े कैंटर में ट्रक ने मारी टक्कर, हेल्पर की मौत
विज्ञापन
सिंभावली क्षेत्र में हादसे के बाद पलटा ट्रक। संवाद
सिंभावली। गंगा एक्सप्रेसवे पर सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव हाजीपुर के पास शनिवार को सड़क किनारे खड़े खराब कैंटर में पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में चावल से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में ट्रक के हेल्पर को गंभीर चोटें आईं। उन्हें एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार शनिवार 10 अक्तूबर को एक कैंटर प्रयागराज की ओर से दिल्ली की तरफ जा रहा था। इसी दौरान सिंभावली थाना क्षेत्र में एक कैंटर का प्रेशर पाइप फटने के कारण वह गंगा एक्सप्रेसवे किनारे किनारे खड़ा था। कैंटर के पास बैरिकेडिंग भी की गई थी। बताया गया कि प्रयागराज की तरफ से आ रहे ट्रक ने पीछे से कैंटर में टक्कर मार दी। ट्रक में चावल के कट्टे भरे हुए थे। टक्कर लगने के बाद चावल से भरा ट्रक सड़क पर पलट गया। हादसे के समय ट्रक में चालक मोहम्मद रयूब (30) पुत्र खलील अहमद और हेल्पर साजिद (19) पुत्र इकरार हुसैन निवासी देवीपुरा, बिलासपुर, जिला रामपुर सवार थे। दुर्घटना में साजिद गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी सिखेड़ा पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई।
सीओ राहुल यादव ने बताया कि कैंटर में पीछे से टक्कर लगने के कारण हादसा हुआ है। इसमें एक युवक की मौत होने की पुष्टि हुई है। घायल का उपचार कराया जा रहा है। मामले में जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।