{"_id":"66d891ed32e8c49d8d0dd254","slug":"nurse-demand-money-hapur-news-c-306-1-gha1001-109229-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: नवजात का शव देने के लिए 2500 रुपये मांगने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: नवजात का शव देने के लिए 2500 रुपये मांगने पर हंगामा
Wed, 04 Sep 2024 10:29 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 04 Sep 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
सिंभावली। बक्सर स्थित सरकारी अस्पताल में प्रसव के दौरान मृत बच्चे के जन्म हुआ। परिजनों ने आरोप लगाया कि बच्चे का शव देने के लिए अस्पताल की स्टाफ नर्स ने 2500 रुपये मांगे। सूचना पर पहुंचे भाकियू कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। हालांकि, हंगामे के बाद रुपये वापस कर दिए गए।
गांव हिम्मतपुर निवासी साजिद की पत्नी शहजादी को मंगलवार की शाम को प्रसव पीड़ा हुई। आशा के माध्यम से उसको बक्सर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर रात को महिला ने एक मृत बच्चे को जन्म दिया। आरोप है कि बच्चे के शव को देने के नाम पर उनसे 2500 रुपये की मांग की गई। काफी समझाने के बाद भी जब शव परिजनों को नहीं सौंपा गया, तो पीडि़त ने अपने परिचित के माध्यम से अस्पताल स्टाफ से जुड़ी कर्मचारी के बेटे के खाते में 2500 रुपये ऑनलाइन डलवा दिए। वहीं सूचना पर भाकियू के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। यहां उन्होंने हंगामा किया, तो स्टाफ नर्स ने किसी से भी सुविधा शुल्क मांगने से इन्कार कर दिया। मामले की जानकारी की गई तो, एक महिला के बेटे के बैंक खाते में ऑनलाइन रुपये भेजे जाने की बात सामने आई। हंगामा होने के बाद पीडि़त के पैसे वापस करा दिए गए। जिसके बाद सभी लोग बच्चे के शव को लेकर चले गए। सीएमओ डॉ. सुनील त्यागी ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा हुआ है, तो गंभीर मामला है। जिसकी विभागीय स्तर से जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।