फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Number of 12 trains will change from January 1

Hapur News: एक जनवरी से बदल जाएगा 12 ट्रेनों का नंबर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
Number of 12 trains will change from January 1
हापुड़। रेलवे की नई समय सारिणी एक जनवरी 2025 को लागू हो रही है। नई समय सारिणी में 12 ट्रेनों के नंबर बदल जाएंगे। कोरोना काल के दौरान इन ट्रेनों को विशेष ट्रेनों का दर्ज दिया गया था, लेकिन एक जनवरी से अब बदले नंबरों से इन ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन


कोरोना काल में लॉकडाउन के बाद जब रेलवे ने ट्रेनों का संचालन शुरू किया तो पैसेंजर ट्रेनों को स्पेशल ट्रेनों का दर्जा देते हुए नए नंबर दिए थे। हापुड़ रेलवे स्टेशन पर ठहरने वाली मेरठ-खुर्जा पैसेंजर, बरेली-दिल्ली पैसेंजर, मेमू सहित कई ट्रेनें को नंबर बदले गए। तभी से इन ट्रेनों कोरोना काल से विशेष ट्रेनों के नाम से ही संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन


रेलवे की एक जनवरी 2025 से नई समय सारिणी लागू हो रही है। इसमें हापुड़ रेलवे स्टेशन पर ठहरने वाली मेरठ-खुर्जा, बरेली-दिल्ली, बुलंदशहर-तिलक ब्रिज, मुरादाबाद-गाजियाबाद सहित अन्य ट्रेनों के नंबरों में बदलाव होगा। इसके साथ ही मेरठ-खुर्जा रेलवे लाइन पर ट्रेनों की औसत गति को भी बढ़ाया जाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडल वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता का कहना है कि हापुड़ में ठहरने वाली 12 ट्रेनों का विशेष दर्जा समाप्त कर दिया गया है। एक जनवरी से लागू हो रही नई समय सारिणी में ट्रेनों का संचालन बदले नंबर से होगा।

------

इन ट्रेनों के नंबर में होगा बदलाव-

वर्तमान ट्रेन का नाम 1-1-2025 से

04303 बरेली -दिल्ली पैसेंजर 54075

04304 दिल्ली -बरेली पैसेंजर 54076

04279 खुर्जा -मेरठ पैसेंजर 54401

04280 मेरठ -खुर्जा पैसेंजर 54402

04281 खुर्जा -मेरठ पैसेंजर 54405

04282 मेरठ -खुर्जा पैसेंजर 54406

04349 मुरादाबाद -दिल्ली पैसेंजर 54307

04350 दिल्ली -मुरादाबाद पैसेंजर 54308

04339 बुलंदशहर -तिलकब्रिज 64567

04340 तिलकब्रिज -बुलंदशहर 64568

04335 मुरादाबाद-गाजियाबाद मेमू 64553

04336 गाजियाबाद-मुरादाबाद मेमू 64554

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed