{"_id":"6575fdfcd257eb23380a9a7a","slug":"ngt-order-hapur-news-c-138-1-pkw1001-1522-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: एनजीटी की रोक हटी, शहर में सड़कों के निर्माण का कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: एनजीटी की रोक हटी, शहर में सड़कों के निर्माण का कार्य शुरू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पिलखुवा। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की निर्माण कार्य पर लगी रोक हट जाने के कारण नगर में विकास कार्य कार्य शुरू हो गए हैं। इसी क्रम में नगर में 25 सड़कों के निर्माण का कार्य भी शुरू हो गया है। शहर में 14वें वित्त आयोग के अंतर्गत करीब 3.5 करोड़ रुपये की लागत से 25 सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है।
शहर में लंबे समय से रुके पड़े विकास कार्य शुरू हो गए हैं। नगर पालिका 14वें वित्त आयोग से आवंटित 3.5 करोड़ की धनराशि ने नगर की 25 सड़कों के अलावा नाली निर्माण और पार्क सुंदरीकरण के कार्य कराए जा रहे हैं। प्रदूषण के चलते पिछले दिनों एनजीटी ने सभी निर्माण कार्यों पर रोक लगा दी थी लेकिन, अब निर्माण कार्यों पर लगी रोक को हटा दिया गया है। जिसके चलते नगर में सड़कों के निर्माण कार्य शुरू हो गया है। पालिका अब तक सर्वोदय नगर, इस्लाम नगर, मंडी तिराहा राधा-कृष्ण मंदिर के पास, छिद्दापुरी समेत आठ सड़कों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।
पालिकाध्यक्ष विभु बंसल ने बताया कि एनजीटी द्वारा निर्माण कार्य पर लगी रोक को हटा लिया गया है, जिसके चलते नगर की सड़कों का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। नगर पालिका अब तक 25 में से आठ सड़कों का निर्माण कार्य पूर्ण करा चुकी है।