फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   New Year 2024 arrived with new expectations, people danced in celebration

Hapur News: नई उम्मीदों के साथ नए साल 2024 का किया आगमन, जश्न में जमकर झूमे लोग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
New Year 2024 arrived with new expectations, people danced in celebration
हापुड़। शहर में नए साल 2024 का जश्न शहर में धूमधाम के साथ मनाया गया। नई उम्मीदों के साथ लोगों ने 2023 को विदा किया और देर रात तक जश्न के बाद नए साल का स्वागत किया। रेस्टोरेंट और होटलों में लोगों ने परिवार के साथ खाना खाया और जमकर मस्ती की। जश्न में माहौल न बिगड़े इसके लिए पुलिस ने शाम से ही सड़कों पर चैकिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन

नए साल के स्वागत के लिए रेलवे रोड, दिल्ली रोड, गढ़ रोड, फ्रीगंज रोड के रेस्टोरेंट गुब्बारे व झालरों से सजे रहे। इन रेस्टोरेंट में युवा सुबह से ही पहुंचने शुरू हो गए। युवाओं ने अपने दोस्तों संग पुराने साल को अलविदा कहने और न्यू ईयर को सेलीब्रेट किया और गानों की धुन पर जमकर मौज मस्ती की।
विज्ञापन


लोगों ने गिने चुने रेस्टरेंट में अच्छा खाना खाकर सेलिब्रेशन किया। घरों में भी न्यू ईयर का सेलिब्रेशन किया गया। कुछ युवाओं ने ठंड के माहौल में अपनी छतों और घरों के बाहर पार्टियों की व्यवस्था की हुई थी। इस दौरान बॉनफायर कर युवाओं ने नाच गाना किया। देर रात तक जश्न का यह सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यू ईयर विश करने को लेकर लोगों की सोशल मीडिया पर भी धूम रही। फेसबुक, व्हाट्सएप आदि सोशल मीडिया के माध्यम से विश किया। सोशल मीडिया पर न्यू ईयर मैसेज से लेकर जीआईएफ की भी बाड़ सी आई रही। देर रात तक आपस में एक-दूसरे को विश करने का सिलसिला चलता रहा।


-----

नए साल की पार्टियों पर रहा पुलिस का पहरा
शहर में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस प्रशासन शाम से ही पूरी तरह से सजग रहा। नए साल की पार्टियों पर पुलिस का पहरा रहा। शाम ढलते ही जिले की पुलिस पूरी तरह से सतर्क हो ई। पुलिस की टीमों ने अपने अपने क्षेत्रों में गश्त और चैकिंग बढ़ा दी। देर रात तक पुलिस शराब पीकर हुड़दंग करने वाले या वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करती रही। पुलिस किसी न किसी तरह से इन पार्टियों पर नजर बनाए रखी। सड़कों पर संदिग्ध परिस्थितियों में घूमने वाले युवकों पर नजर बनाकर रखी गई। वाहनों चालकों की जांच की गई कि कहीं कोई शराब का सेवन करके तो वाहन नहीं चला रहा है।

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed