{"_id":"69135b0faac8ba845b0db886","slug":"neighbors-accused-of-entering-the-house-and-attacking-hapur-news-c-306-1-gha1001-118569-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: पड़ोसियों पर लगाया घर में घुसकर हमले का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: पड़ोसियों पर लगाया घर में घुसकर हमले का आरोप
विज्ञापन
सिंभावली। गांव हरोड़ा निवासी बाला ने थाने में तहरीर दी है। पीड़िता ने बताया कि मंगलवार को वह अपने घर पर अकेली थीं। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला युवक अपनी मां समेत अन्य परिजनों को लेकर उनके घर में घुस आया।
आरोपियों ने घर में घुसते ही लाठी-डंडों से उनपर हमला कर दिया। आरोपी पिटाई और गाली गलौज करते हुए उनके बेटे के बारे में पूछने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हेंं जान से मारने की धमकी दी और वहां से चले गए। पीड़िता ने आरोपियों को नामजद कर कार्रवाई की मांग की है। थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है।