फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Congress to hold a hunger strike on October 8 in protest against vote theft

Hapur News: वोट चोरी के विरोध में आठ अक्तूबर को भूख हड़ताल करेगी कांग्रेस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Congress to hold a hunger strike on October 8 in protest against vote theft
कांग्रेस पार्टी के कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में जानकारी देते जिला अध्यक्ष। स्रोत: कांग्
हापुड़। मुख्य चुनाव आयुक्त पर कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेसी आठ अक्तूबर से सत्याग्रह शुरू करेंगे। इसी दिन से नगर पालिका स्थित गांधी पार्क में भूख हड़ताल शुरू करेंगे। दिल्ली रोड स्थित कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ इस आंदोलन पर रणनीति बनाई।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि कांग्रेस का यह सत्याग्रह मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं को लेकर लगातार आवाज उठा रही है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची में बड़े स्तर पर नाम हटाए गए हैं और इसे लेकर जवाबदेही तय की जानी चाहिए।
विज्ञापन


राकेश त्यागी ने कहा कि 30 सितंबर को नई दिल्ली में विपक्षी गठबंधन के दलों की बैठक हुई थी। बैठक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची को लेकर सवाल उठाए गए थे। इसके बाद कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में भी मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग से संबंधित प्रस्ताव पारित किए जाने की बात कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर कांग्रेस अध्यक्ष इरफान अहमद ने कहा कि पार्टी के अनुसार विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के माध्यम से देश में बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। उन्होंने इसे गंभीर मामला बताते हुए कांग्रेस के आंदोलन को लोकतांत्रिक अधिकारों से जोड़कर बताया।
जिलाध्यक्ष ने तीन अक्तूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान एक महिला पत्रकार के साथ कथित अभद्रता का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के साथ इस तरह का व्यवहार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला है।


इस दौरान अरविंद शर्मा, रजनीश त्यागी, डॉ. वीसी शर्मा, आईसी शर्मा, रश्मि चौधरी, रामप्रसाद जाटव, कपिल शर्मा, नरेश भाटी, गौरव गर्ग, फुरकान, आदेश शर्मा, सुधीर शर्मा, बॉबी त्यागी, गोपाल भारती, महबूब अली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed