{"_id":"6ac3e8fdd2994a274504ece5","slug":"this-time-the-ganga-mela-will-be-illuminated-by-colorful-lights-hapur-news-c-306-1-gha1003-124189-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: इस बार रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाएगा गंगा मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: इस बार रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाएगा गंगा मेला
विज्ञापन
कार्तिक पूर्णिमा मेला स्थल पर बसी तंबू नगरी। फाइल फोटो
गढ़मुक्तेश्वर। कार्तिक पूर्णिमा मेले को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए जिला प्रशासन तैयारी में जुटा है। इस बार गंगा मेले में श्रद्धालुओं को रोशनी से जगमगाती तंबूनगरी देखने को मिलेगी। जिला पंचायत की ओर से गंगा तट और मेला क्षेत्र में हाईमास्ट लाइटों के साथ रंग-बिरंगी सजावटी लाइटें लगाने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
प्रशासन की योजना के मुताबिक मुख्य द्वार से लेकर गंगा घाट और मेला क्षेत्र के प्रमुख रास्तों तक पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की जाएगी। जिला पंचायत के अवर अभियंता आदेश कुमार ने बताया कि मेले में दूर-दराज से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में रात के समय गंगा तट और तंबूनगरी में रोशनी की बेहतर व्यवस्था को सुरक्षा और सुविधा की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
जिला प्रशासन की देखरेख में जिला पंचायत की ओर से उन स्थानों को चिह्नित किया जा रहा है, जहां हाईमास्ट और अन्य प्रकाश व्यवस्था की जरूरत होगी। इसके अलावा प्रमुख मार्गों और श्रद्धालुओं की आवाजाही वाले स्थानों पर भी आकर्षक लाइटें लगाने की योजना है। उन्होंने बताया कि बताया कि मेले को देखते हुए प्रकाश व्यवस्था की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
गंगा तट, घाट, मुख्य मार्ग और मेला क्षेत्र में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की जाएगी। प्रशासन का प्रयास है कि इस बार गंगा मेला क्षेत्र में कुंभ की तर्ज पर रोशनी और सजावट दिखाई दे, जिससे श्रद्धालुओं को रात में भी आवागमन में परेशानी न हो और मेला क्षेत्र आकर्षण का केंद्र बने।