फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   national youth day

Hapur News: बीमारियों से जूझ रहे युवा, 25 की दिख रहे बुढ़ापे के लक्षण

Mon, 11 Aug 2025 10:04 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 11 Aug 2025 10:04 PM IST
विज्ञापन
national youth day
हापुड़। कम उम्र में युवा बीमारियों से जूझ रहे हैं, 25 की उम्र में ही रक्तचाप, हार्मोनल असंतुलन, निसंतानता समेत अनेकों बुजुर्गों जैसी बीमारियां उन्हें घेर रही हैं। हापुड़ में मधुमेह और रक्तचाप के दस हजार से अधिक युवा चिन्हित किए गए हैं। मानसिक रोगों से भी बड़ी संख्या में युवा जूझ रहे हैं।
विज्ञापन


सीएचसी के फिजिशियन डॉ.अशरफ अली ने बताया कि 18 से 35 वर्ष की आयु के युवाओं में मोटापा अब लाइफस्टाइल महामारी बन चुका है। जंकफूड, शीतल पेय, देर रात का खाना, और दिनभर स्क्रीन पर चिपके रहने की आदत ने न केवल शरीर का संतुलन बिगाड़ा है, बल्कि यह गंभीर बीमारियों का स्थायी निमंत्रण बन गया है। मोटापा, मधुमेह, उच्चरक्तचाप, दिल के रोग, फैटी लिवर और स्ट्रोक जैसी समस्याओं का सबसे बड़ा कारण बन चुका है।
विज्ञापन


आयुर्वेदाचार्य डॉ.धंवंतरि त्यागी ने बताया कि पहले जो रोग 50-60 की उम्र में होते थे, अब 25-30 की उम्र में आम हो गए हैं। शरीर का यह समय, जब जोश और ताजगी का शिखर होना चाहिए, अब थकान, दवाइयों और जांच रिपोर्टों के बोझ से दब गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़कों के साथ-साथ लड़कियों में मासिक चक्र की समस्या, गर्भाशय या अंडाशय में गांठ, किसी विशेष कारण के बिना निसंतानता के मामले काफी बढ़ रहे हैं। इसके मूल कारण में खराब भोजन और जीवन शैली है। जिला अस्पताल के फिजिशिन डॉ. प्रदीप मित्तल ने बताया कि सपनों की नौकरी, अपना घर, परिवार के साथ वक्त बिताने के दिन आने से पहले ही कई लोग अस्पतालों के चक्कर लगाने लगते हैं।




युवाओं के लिए काउंसलिंग की है व्यवस्था

खराब दिनचर्या के कारण मधुमेह, रक्तचाप के मरीजों की भीड़ काफी बढ़ रही है। अस्पतालों में युवाओं के लिए काउंसलिंग की व्यवस्था कराई गई है। मानसिक रोग के लिए अगल से ओपीडी शुरू की गई है। - डॉ. सुनील त्यागी, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed